Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भैरव देवता के मंदिर में बाहरी लोगों को जमीन न बेचने की शपथ ली
  • टिहरी

भैरव देवता के मंदिर में बाहरी लोगों को जमीन न बेचने की शपथ ली

RNS INDIA NEWS 16/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी (आरएनएस)।  भू भूम्याल जागृति मंच ने सोमवार को मूल निवास व भू-कानून को लेकर प्रतापनगर के धारकोट ग्राम सभा में जागृति अभियान चलाकर के ग्रामीणों को जागरूक किया। मंच के पदाधिकारियों ने मौके पर बाहरी व्यक्तियों को जमीनें न बेचने का कदम उठाने वाले ग्रामीणों को सम्मानित भी किया। जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में मंच के संयोजक देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि जमीनों को बेचने का फैसला ग्राम पंचायत के द्वारा किया जाए। ताकि इस खरीद फरोख्त की जानकारी समस्त ग्रामवासियों को रहे। जिससे जमीन के अवांछित क्रय-विक्रय पर रोक लगाई जा सके। समिति के संरक्षक महिपाल नेगी ने कहा कि स्थाई निवास के नाम पर प्रदेश के मूल निवासियों के हक पर डाका डाला जा रहा है। 15 साल से प्रदेश में रहने वाले तथा पुरखों से प्रदेश की धरती पर रहने वालों को समान अधिकार दिए जा रहे हैं। जिससे प्रदेश के नौजवानों के हक हकूक, रोजगार व संसधानों पर पहले हक जैसे अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।
समिति के सह संयोजक अमित पंत ने कहा कि गांव की जमीन बेचने वाले ज्यादातर लोग गांव के निवासी ही हैं। इसलिए उन्हें भावनात्मक रूप से जमीन बेचने के दुष्परिणामों को समझाएं। गांव के पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह नेगी ने गांव की जमीन को संरक्षित रखने के लिए समस्त ग्राम वासियों को एकजुट होने की अपील की। गांव के युवा समाज सेवक हरीश नेगी (हैरी) ने जानकारी दी कि गांव के बाजार से लेकर अन्य प्रवेश द्वारों तक ग्राम सभा द्वारा जमीन ना बेचे जाने के बोर्ड चस्पा कर दिए हैं। बताया कि उक्त बोर्ड पर स्पष्ट किया गया है कि किसी भी ग्रामवासी द्वारा बाहरी लोगों को जमीन न बेचे जाने की घोषणा का उल्लंघन करने करने पर कार्रवाई की जाएगी। भैरव देवता के मंदिर में ग्रामीणों ने शपथ ली है कि वे आगे से गैर उत्तराखण्डियों को जमीन नहीं बेचेंगे तथा अपनी भूमि और संस्कृति की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएंगे। बैठक के अंत मे समिति द्वारा मूलनिवास, भूकानून की मुहिम की संपूर्ण ग्राम सभा में अलख जगाने वाले युवा समाज सेवी हैरी नेगी, पूर्व प्रधान मेहरबान सिंह नेगी तथा अन्य बुजुर्ग महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक मे महिपाल नेगी, देवेंद्र नौडियाल, अमित पंत, मेहरबान सिंह नेगी, हैरी नेगी, धनबीर नेगी, योगेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह, पुलमा देवी, सुषमा देवी, हंसा देवी, किरण नेगी, रौनकी देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मेरठ से दबोचा
Next: विजय दिवस की 53 वीं वर्षगाँठ पर शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.