Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में पूर्व सैनिकों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी
  • पौड़ी

श्रीनगर में पूर्व सैनिकों ने प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 16/12/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल (आरएनएस)।  पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली ने विजय दिवस पर सोमवार को वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गौरव सैनानियों और वीर नारियों में सुभद्रा नेगी, चन्दर सिंह रावत, उदय सिंह रावत सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रथम अध्यक्ष हयात सिंह झिक्वांण ने बताया कि दिसंबर 1971 को हमारी सेना ने अपने पराक्रम और साहस के बलबूते पाकिस्तानी सैनिकों को जबर्दस्त शिकस्त दी थी। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने श्रीकोट पर बने स्टेडियम को बंद करने पर शासन और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संगठन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, चंद्र सिंह रावत, भामा देवी, बलदेव सिंह नेगी भूपेंद्र सिंह पटवाल, हर्षवर्धन सिंह नेगी ने कहा कि श्रीकोट में स्टेडियम के लिए जनता ने जमीन देकर सोचा था कि भविष्य में हमारे बच्चों क़ो खेलने एवं वरिष्ठजनों को सुविधा मिलेगी, लेकिन आज स्टेडियम बनने के बाद शासन-प्रशासन ने आम जनता के लिए स्टेडियम बंद कर दिया है। जिससे बच्चों की खेल भावना को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने बच्चों की खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए जल्द स्टेडियम को खोले जाने की मांग की है। मौके पर दीपक रौथान, शिव प्रसाद बहुगुणा, चतुर सिंह राणा, सचिदानंद शैली, गिरीश चमोली, राकेश कण्डारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेहा जोशी ने इंडिया-नाटो डायलॉग में लिया हिस्सा
Next: सरकार पूरी तरह से सैनिकों के लिए समर्पित: विधायक किशोर उपाध्याय

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.