Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • डीएम ने दिए वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश
  • बागेश्वर

डीएम ने दिए वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने को भी कहा है। उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना की आयोजित पहली बैठक में डीएम ने विभागों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि वनों से स्थानीय लोगों को बेहतर रोजगार दिया जा सकता है। इसके लिए प्रभागीय वनाधिकारी आजीविका संवर्धन, ईको रेस्टोरेशन, वाटर कंजर्वेशन के जरिए कृषि, उद्यान, मनरेगा विभाग से समन्वय स्थापित करें। कलस्टरवार जैविक खेती, चालखाल और अन्य फसलों का उत्पादन कराना सुनिश्चित करें। वन पंचायत वार कार्यो की सूची बनाएं। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग को वन विभाग की मांग के अनुरूप बीज उपलब्ध कराने, जैविक खेती के प्रमाणीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वन विभाग को स्वयं सहायता समूह के सीसीएल बनाने, उनकी कार्य विधि के संबंध में उचित प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने 2022 तक जायका परियोजना के लक्ष्यों को धरातल पर उतराने के निर्देश दिए। सचिव जिला परामर्शदात्री समिति (जायका) प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि जिले में 80 वन पंचायत हैं, जिसमें 164 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। तीन स्वयं सहकारिता समूहों कपकोट, धरमघर और बागेश्वर में काम कर रही हैं। परियोजना के माध्यम से कपकोट रेंज के सुमगढ, गांसी, लाहुर, बरमती आदि स्थानों पर हल्दी, मडुवा, चौलाई, बागेश्वर के सिमखोला, धरमघर में लाल चावल, भट्ट, सोयाबीन का उत्पादन हो रहा है। 2579 अखरोट के पौधों का रोपण भी किया गया है। बैठक में अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, सरपंच वन पंचायत खूना जीवन सिंह दानू आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया
Next: बकरियों की मौत पर ग्रामीणों ने किया तहसील में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.