Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मेडिकल कॉलेज बनाने को ग्रामीणों ने दी भूमि की अनापत्ति
  • टिहरी

मेडिकल कॉलेज बनाने को ग्रामीणों ने दी भूमि की अनापत्ति

RNS INDIA NEWS 15/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी (आरएनएस)।  नगर क्षेत्र के इणियां में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन ने प्रस्तावित भूमि पर निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्रामीणों की अनापत्ति प्राप्त कर ली है। अब प्रशासन भूमि का डिमार्केशन करने में जुट गया है। एनओसी मिलने के बाद 13.395 हेक्टेयर भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। एसडीएम टिहरी को मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि हस्तांतरण का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। एसडीएम संदीप कुमार ने बीती 11 दिसंबर को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इणियां चिन्हित भूमि के संबंध में अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जिसमें उन्होंने अवगत कराया कि 27 नवंबर को खेमड़ा गांव के ग्रामीणों की बौराड़ी मिलन केंद्र में हुई बैठक में निर्णय लिया था, कि कॉलेज निर्माण में उनकी कोई आपत्ति नहीं है। जिसका प्रमाणपत्र ग्रामीणों ने तहसीलदार टिहरी को उपलब्ध कराया है। रिपोर्ट के अनुसार इणियां में 8.586 हेक्टेयर भूमि टीएचडीसी और 4.809 हेक्टेयर भूमि उत्तराखंड सरकार के नाम दर्ज है। ऐसे में ग्रामीणों की एनओसी और सभी प्रक्रिया सही मिलने के चलते यहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा सकता है। अब डीएम के निर्देश पर चिन्हित भूमि को चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम पर हस्तांतरण की प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो गया है। इस संबंध में विधायक किशोर उपाध्याय का कहना है कि इणियां में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया गतिमान है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पुन: कोटी कालोनी में टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कालेज की स्थापना की प्रतिबद्धता को मंच से प्रदर्शित किया। विधायक ने कहा कि टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई ने भी उनके सुझाव पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के निर्देशों के तहत मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्पष्ट उल्लेख किया है। कहा कि कॉलेज के लिए भूमि का चिन्हीकरण और डिमार्केशन भी डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में अंतिम चरण में है। मेडिकल शिक्षा विभाग ने भी उक्त स्थान पर अपनी स्वीकृति पूर्व में ही दे रखी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एशियन क्लासिकल चैंपियनशिप में 03 स्वर्ण हासिल करने पर आदित्य सम्मानित
Next: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगा जान दी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.