Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 15 सीटर स्कूल वाहन में बिठाये थे 29 बच्चे
  • हरिद्वार

15 सीटर स्कूल वाहन में बिठाये थे 29 बच्चे

RNS INDIA NEWS 12/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया तो वाहनों में भारी लापरवाही सामने आई। चेकिंग में 15 सीटर बस में 29 स्कूली बच्चे ठूंसकर बैठाए गए मिले। किसी चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था तो किसी के पास वाहन के पूरे दस्तावेज नहीं थे। अनियमितताएं पाए जाने पर कुछ वाहन सीज किए गए तो कई वाहनों के चालान किए गए। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलड़िया के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्कूल बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसके तहत लक्सर रोड स्थित स्कूलों के वाहन रोके गए। इस दौरान कुछ वाहन ऐसे मिले जिनकी सवारी बैठाने की क्षमता केवल 15 बच्चों की है, जबकि उसमें बच्चों को ढूंस-ढूंसकर 29 बच्चे बैठाए हुए थे। बच्चों की स्थिति देखकर एआरटीओ ने वाहन चालक को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा कई वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले। किसी के पास फिटनेश प्रमाणपत्र नहीं था तो किसी का प्रदूषण का प्रमाण पत्र नहीं था। यही नहीं दो स्कूल वाहन के चालकों के पास डाइविंग लाइसेंस तक नहीं था। ऐसे में अधिकारियों ने बच्चों के अभिभावकों को मौके पर बुलाया और उन्हें उनके बचों की हालत दिखाई। साथ ही उन्हें बताया कि उनकी छोटी सी लापरवाही के चलते बच्चें के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। इसके बाद टीम ने कुछ वाहनों को संबंधित थाने में सीज करवाया तो करीब 15 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान परिचालक वारिस, प्रमोद कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतकालीन यात्रा शुरू हो गई पर सड़क का सुधार कब होगा
Next: जखोली में पाण्डव लीला के दौरान भव्य कमल व्यूह का मंचन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.