Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाऊवाला में खनन पट्टे में काम कर रहे बच्चों का बाल आयोग ने लिया संज्ञान
  • देहरादून

भाऊवाला में खनन पट्टे में काम कर रहे बच्चों का बाल आयोग ने लिया संज्ञान

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बाल आयोग ने बच्चों के साथ अपराध के मामले में संबंधित अफसरों से रिपोर्ट मांगी है। इसमें हरिद्वार में 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के साथ ही उत्तरकाशी के त्यूनी में स्कूल में बच्ची की मौत के मामले को गंभीरता से लिया है। दून के भाऊवाला में खनन पट्टे में काम कर रहे बच्चों के मामले में बाल आयोग अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत मिली थी। इस मामले में देहरादून के जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। जिस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को रेस्क्यू किया। वहीं आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने हरिद्वार में 14 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी हरिद्वार से विस्तृत आख्या मांगी है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तीसरे मामले में त्यूनी स्थित विद्यालय में एक बालिका की मृत्यु की घटना का संज्ञान लेते हुए डॉ. गीता खन्ना ने डीजी शिक्षा को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. खन्ना ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, यह एक अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यालयों में विभिन्न दिवसों का आयोजन किया जाए, ताकि बच्चों को इन दिनों के महत्व के बारे में जानकारी दी जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने की पुलिस लाइन घटनाक्रम की जांच की मांग
Next: प्लास्टिक का रीसाइक्लिंग गोदाम समेत छह मशीनें सीज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.