Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बीड़ी खरीदने को रुपए नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या
  • अल्मोड़ा

बीड़ी खरीदने को रुपए नहीं देने पर कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। बुजुर्ग मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला अल्मोड़ा जनपद के दन्या थाना क्षेत्र के नैनोली गांव का है जहां महिला की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का बेटा है। कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी के पिता द्वारा पुलिस से की गई शिकायत और पुलिस की पूछताछ में हत्या करने की जो वजह सामने आई है उसने हर किसी को सन्न कर दिया। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना के बाद हर किसी के ज़हन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या कोई बेटा इतना निर्दयी हो सकता है, कि वह अपनी मां की हत्या कर दे? आरोपी ने ये भी नहीं सोचा कि इसी मां ने तो उसे जन्म दिया था। वही, उसे इस धरती पर लेकर आईं। जन्म से लेकर बड़े होने तक उसकी हर डिमांड को पूरा किया। मां ने अपने बेटे को शायद ही कोई तकलीफ दी होगी। लेकिन आज उसका जिगर का टुकड़ा ही मां का हत्यारा बन गया। वो भी किस वजह से, सिर्फ बीड़ी खरीदने के लिए रुपये न देने पर।

पुलिस के मुताबिक नैनोली गांव निवासी 62 वर्षीय गोपुली देवी पति लीलाधर भट्ट और 35 वर्षीय बेटे गोकुल चंद्र भट्ट के साथ गांव में रहती थी। गोकुल आए दिन मां-बाप से झगड़ता रहता था। वह उनके हमेशा ही खर्च के लिए रुपयों की डिमांड करता था। बीते शनिवार गोकुल ने बीड़ी खरीदने के लिए अपने पिता से रुपयों की मांग की। डिमांड पूरी नहीं होने पर गोकुल ने पिता को पीटकर घर से भगा दिया। उसके बाद वह अपनी मां से पैसों की डिमांड करने लगा। मना करने पर कलयुगी बेटे के सिर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने मां से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मृतका के पति लीलाधर भट्ट की तहरीर पर थाना दन्या में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थी। रविवार को आरोपी गोकुल भट्ट को दन्या क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

शनिवार देर रात पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर रविवार को शव का जिला मुख्यालय मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के कुल चार बेटे हैं। जिसमें तीन बेटे बाहर रहते हैं।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपी अपने परिजनों से बार बार पैसों की मांग करता था। पैसे मांगने को लेकर ही इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना के अन्य तथ्यों का भी पता लगा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 दिसंबर
Next: बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा करे केंद्र सरकार: रवींद्र पुरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.