Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्मैक बेचकर विदेश जाने का था प्लान, पहुंच गया जेल
  • नैनीताल

स्मैक बेचकर विदेश जाने का था प्लान, पहुंच गया जेल

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
rns featured image new


हल्द्वानी(आरएनएस)।   विदेश जाने की चाह ने एक युवक को स्मैक के धंधे में उतार दिया। स्मैक बेचकर मुनाफा कमाने के बाद युवक के विदेश जाने की चाहत पूरी हो पाती, इससे पहले ही पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी के पास से पुलिस व एसओजी टीम ने 122.26 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पीएन मीणा ने स्मैक की बरामदगी का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि एसओजी और लालकुआं पुलिस की टीम ने सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 122.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 36.6 लाख से अधिक है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ जस्सी लालपुर गुरुद्वारा वाली गली किच्छा, ऊधमसिंह नगर बताया है। बताया कि स्मैक वह बिलासपुर उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से खरीद कर लाया। जिसे वह हल्द्वानी में एक व्यक्ति को भारी दामों में बेचकर मुनाफा कमाना चाहता था। स्मैक के धंधे में उतरने की वजह पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसके पड़ोसी और दोस्त विदेश में नौकरी कर रहे हैं और अच्छे पैसे कमा रहे हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह विदेश नहीं जा पा रहा। जिस कारण उसे किच्छा में ही एक व्यक्ति ने स्मैक के धंधे में उतरने की सलाह दी। एसएसपी ने पुलिस व एसओजी टीम को ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी गौरव जोशी, कांस्टेबल अनिल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, संतोष बिष्ट, चंदन बिष्ट रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया अगस्त्यमुनि के स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग
Next: तिलोथ पावर हाउस में चोरी मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.