Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी में कांग्रेसियों का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
  • टिहरी

नई टिहरी में कांग्रेसियों का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
rns featured image new


नई टिहरी(आरएनएस)।  बदहाल चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय नई टिहरी के सांई चौक पर कांग्रेसियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा की जिले के अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गये हैं। रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में काग्रेसियों ने सूबे के स्वास्थ्य व चिकित्सा मंत्री का पुतला फूंकते हुए कहा कि पूरे प्रदेश सहित टिहरी में स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्था चौपट हो गई है। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी अस्तपाल मात्र रेफर सेंटर बन गये हैं। जबकि जनपद में शिक्षा व्यवस्था भी भगवान भरोसे है। कांग्रेसियों ने कहा कि जनपद के अस्पतालों में गायनोकालजिस्ट, आर्थोपैडिक सहित तमाम विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव बना है। एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों को ऋषिकेश व देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। पूरे प्रदेश सहित जनपद के सभी चिकित्सालय में दवा और मशीनरी की खरीद-फरोख्त और नियुक्तियों में अनियमितता हो रही है। कहा कि चिकित्सा व शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना दे रहे प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष करन माहरा व विधायक प्रीतम सिंह को बेवजह गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा रावत, अनीता शाह, शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला, सैयद मुशर्रफ अली, देवेंद्र नौडियाल, ज्योति भट्ट, निहाल सिंह, गब्बर सिंह, किशन लाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पासपोर्ट भेजने के नाम पर डेढ़ लाख से अधिक की ठगी
Next: आशुलिपिक पद पर साढ़े नौ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.