Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी मार्ग अब तक गड्ढामुक्त नहीं
  • पिथौरागढ़

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी मार्ग अब तक गड्ढामुक्त नहीं

RNS INDIA NEWS 08/12/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी धरमघर- पांखू मोटर मार्ग अब तक गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। यात्री सड़क पर बने गड्ढों में हिचखोले खाकर यात्रा करने को मजबूर हैं। इससे वाहन चालकों को भी असुविधा उठानी पड़ रही है। लोगों ने शीघ्र ही लोनिवि से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पांखू, संगौड़, दंतोला, खैरना, प्रेमनगर, सानीगांव व थल सहित अन्यगांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। जगह-जगह सड़क गड्ढों से पटी हुई है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तुसेरा से गेल्थी तक 6 किमी. सड़क की हालत तो और भी खस्ताहाल है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल रहा है। पांखू निवासी लक्ष्मण सिंह कार्की ने बताया कि सड़क को गड्ढामुक्त करने के लिए दो माह पूर्व सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बावजूद इसके लोनिवि बेसुध है। जिससे क्षेत्र के लोगों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र ही सड़क को गड्ढामुक्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर ग्रामीण विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 09 दिसंबर को दो घंटे बंद रहेगा बाजार, व्यापारी निकालेंगे आक्रोश रैली
Next: धर्म यात्रा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूका

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.