Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव परिणाम बदलने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव, ऑडियो वायरल
  • उत्तराखंड

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव परिणाम बदलने के लिए अधिकारी पर बनाया दबाव, ऑडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 05/01/2021
rns featured image new

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुनाव परिणाम बदलने के लिए चुनाव अधिकारी को किए गए फोन की ऑडियो वायरल हो गई है। ट्रंप ने चुनाव अधिकारी से कहा कि वह इस दक्षिणी राज्य में उनकी हार को जीत में बदलने के लिए पर्याप्त वोटों की तलाश करें।
दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में हार के बाद से लगातार यह दावा कर रहे हैं कि जो बाइडन के हाथों उनकी हार बड़े पैमाने पर वोटों की गड़बड़ी की वजह से हुई है। ट्रंप के इस दावे को राज्यों और संघीय चुनाव अधिकारी तथा कई अदालतों ने खारिज कर दिया है। ट्रंप ने जॉर्जिया के सेक्रटरी ऑफ स्टेट और रिपब्लिकन नेता ब्राड रफेनस्पेर्गर को यह फोन कॉल ऐसे समय पर किया था जब अमेरिकी कांग्रेस में उनके कुछ सहयोगियों ने बाइडन के जीत का औपचारिक प्रमाण पत्र देने का विरोध करने का फैसला किया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन को 306 और ट्रंप को 232 वोट मिले थे। यही नहीं बाइडन को ट्रंप के मुकाबले 70 लाख ज्यादा पॉप्युलर वोट मिले थे। आए ऑडियो में ट्रंप बार-बार ब्राड रफेनस्पेर्गर पर इस बात के लिए दबाव डाल रहे हैं कि वह बाइडन की बजाय उन्हें विजेता घोषित करें। ट्रंप ने कहा, मैं बस यही चाहता हूं कि आप इसे करो। मैं केवल 11,780 वोटों की तलाश करना चाहता हूं, यह जो हमारे पास है, उससे ज्यादा है। ट्रंप ने कहा, आप जानते हो कि यह कहने में कोई गलत नहीं है कि आपने वोटों की फिर से गणना की है। जॉर्जिया में तीन बार बैलट की गिनती की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप बाइडेन के जीत के दो बार परिणाम आए। अंतिम परिणाम में जो बाइडन 11,779 से ज्यादा वोटों से जीत गए थे। जार्जिया में कुल करीब 50 लाख वोट पड़े थे। रिपब्लिकन नेता ब्राड रफेनस्पेर्गर ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया था और उन्हें कहा था कि आप सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी बातों पर भरोसा कर रहे हैं।
उधर, इस ऑडियो के सामने आने के बाद अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर से पारा गरम हो गया है। ट्रंप और ब्राड रफेनस्पेर्गर के ऑफिस ने इस ऑडियो पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इस बीच बाइडन कैंप ने ट्रंप के फोन कॉल को अमेरिकी लोकतंत्र पर प्रहार बताया है। डोनाल्ड ट्रंप के इस फोन कॉल को आपराधिक कार्रवाई बताया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरवरी में द फैमिली मैन का दूसरा सीजन? फर्स्ट लुक शेयर कर मनोज बाजपेयी बोले- तोहफा ध्यान से खोलें
Next: सैन्य अफसर बन ठग ने की युवक से 74 हजार रुपये की ठगी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.