Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सख्ती के बाद भी नही पहुंचे ई-रिक्शा, अब एक दिसंबर तक होगा सत्यापन
  • नैनीताल

सख्ती के बाद भी नही पहुंचे ई-रिक्शा, अब एक दिसंबर तक होगा सत्यापन

RNS INDIA NEWS 28/11/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  प्रशासन और परिवहन विभाग की सख्ती के बाद भी ई-रिक्शा संचालक सत्यापन के लिए नही पहुंच रहे हैं। हालांकि बीते बुधवार को पुलिस और प्रशासन के साथ हुई बैठक के बाद गुरुवार को 85 ई-रिक्शा सत्यापन के लिए एमबी इंटर कॉलेज के मैदान मे पहुंचे। इसके बाद भी आरटीओ मे पंजीकृत 2098 ई-रिक्शा में से केवल 686 का ही सत्यापन हो सका है। ऐसे में आखरी मौका देते हुए विभाग ने सत्यापन के लिए एक दिसंबर तक का समय बढ़ा दिया है। इसके बाद सत्यापन नहीं कराने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हल्द्वानी में प्रशासन से जारी एसओपी के अनुसार परिवहन विभाग ऑटो और ई-रिक्शा चालक और मालिक का सत्यापन कर रहा है। पहले ऑटो संचालकों को सत्यापन के लिए बुलाया गया। शहर मे चल रहे 1792 ऑटो के सत्यापन विभाग ने कर दिए हैं। वहीं, ई-रिक्शा के नहीं पहुंचने से इनका सत्यापन करना मुश्किल बना हुआ है। विभागीय टीम ने विभाग मे पंजीकृत 2098 मे से गुरुवार देर शाम तक केवल 683 का ही सत्यापन किया है। इस स्थिति मे यूनियन को पत्र जारी कर अब सत्यापन के लिए आखरी मौका दिया गया है। इसके अनुसार एक दिसंबर तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान मे सत्यापन किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन विपिन कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद भी सत्यापन नही करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में अनुभव साझा करेंगे फिल्मकार
Next: राशिफल 29 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.