Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मातली में महिलाओं के लिए ऑर्गेनिक उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण शुरू
  • उत्तरकाशी

मातली में महिलाओं के लिए ऑर्गेनिक उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 28/11/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  उत्तराखंड महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग और इन्फो इंटरनेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी उत्तरकाशी के सहयोग से ग्राम पंचायत मातली में महिलाओं के लिए ऑर्गेनिक ब्यूटी शॉप और शैंपू निर्माण का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और उन्हें प्राकृतिक उत्पाद बनाने की विधि सिखाई जाएगी। यह प्रशिक्षण उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं को सतत आजीविका के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। सोसाइटी के प्रबंधक आनंद बुटोला ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्थानीय जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक पौधों से साबुन और शैंपू बनाने की तकनीक सिखाई जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया। उन्होंने सभी महिलाओं को इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं अपनी मेहनत और समर्पण से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। इस अवसर पर इन्फो इंटरनेशनल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक आनंद बुटोला, राइंका मातली के प्रधानाचार्य संदीप भट्ट, नगरपालिका क्षेत्र जोशियाड़ा के निवर्तमान सभाषद अजीत गुसाईं, मास्टर ट्रेनर दिनेश डबराल, और ट्रेनिंग कोर्डिनेटर पवित्रा राणा भी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रेक फेल होने से बारात की बस डिवाइडर से टकराई, 12 लोग घायल
Next: कर्ज से परेशान होकर लोन एजेंट महिला ने की थी रेखा की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.