Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: अंतर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 02 महिलाएं गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: अंतर्राज्यीय ज्वैलरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 02 महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में करीब 13 माह पूर्व हुई ज्वेलरी चोरी का खुलासा हो गया है। भतरौजखान पुलिस ने चोरी में संलिप्त अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिसमें दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक गिरोह की सरगना है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है। ये महिलाएं मथुरा, सितारगंज, शीशगढ़ बरेली, प्रेमनगर देहरादून में चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुकी हैं। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2023 को जिले के भतरौंजखान निवासी राजेश चौधरी ने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी थी कि उनकी ज्वैलरी की दुकान से 04 अक्टूबर 2023 को दो अज्ञात महिलाओं ने सोने की ज्वेलरी चुरा ली। इस पर थाना भतरौजखान में धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात में एफआईआर पंजीकृत की गयी थी। इसके बाद से पुलिस द्वारा चोरी के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए घुघुतिधार तिराहा, मोहान से चोरी में संलिप्त दो महिलाओं चम्पा देवी (50) पत्नी महेंद्र सिंह, निवासी दुर्गेशनगर, थाना कटघर, मुरादाबाद तथा सुनीता (35) वर्ष पत्नी देवेन्द्र सिंह, निवासी सैनिक कालोनी थाना काशीपुर, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से एक 45000 रुपये कीमत का सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। जो सरगना चंपा देवी ने पहना था। आरोपी बेतालघाट क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे कि पकड़े गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ज्वैलरी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ये सबसे पहले बाजार की रेकी करते हैं और जिस ज्वैलरी शॉप में ज्वैलर अकेला हो, उसे निशाना बनाने की योजना बनाते हैं। गिरोह की सरगना चम्पा देवी गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ इससे पहले भी ज्वेलरी चोरी के मामलों में मथुरा, सितारगंज, शीशगढ़ बरेली, प्रेमनगर देहरादून से जेल जा चुकी है। यहाँ गिरफ्तार करने वाली भतरौजखान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल आनन्द त्रिपाठी, कांस्टेबल नीरज पाल, संदीप मलिक, अरविंद चौधरी व महिला कांस्टेबल मीनू शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताए यूरिया के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभाव
Next: दुष्कर्म करने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी रद्द

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.