Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में माइनिंग कंपनी के नए चेकपोस्ट लगाने का विरोध
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में माइनिंग कंपनी के नए चेकपोस्ट लगाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 24/11/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। माइनिंग कंपनी द्वारा गांव नंदपुर नरका टोपा में चेक पोस्ट लगाने की सूचना से खनन कारोबारियों में आक्रोश बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि अगर यहां पर चेक पोस्ट स्थापित हुआ तो लोगों के साथ ही स्कूली बच्चे तथा अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तथा जाम की स्थिति बनेगी। माइनिंग कंपनी द्वारा चेक पोस्ट लगाने की सूचना मिलने पर रविवार को खनन कारोबारी मौके पर एकत्र हुए। जहां खनन कारोबारियों ने माइनिंग कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेक पोस्ट को हटाने की मांग की। इस दौरान कामरान खान ने कहा कि चेक पोस्ट के 1 किलोमीटर के दायरे के अंदर स्कूल, अस्पताल और चीनी मिल स्थित है। ऐसे में चेक पोस्ट लगने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पहले ही काफी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे में चेक पोस्ट के लगने से मार्ग दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि माइनिंग कंपनी द्वारा चेक पोस्ट को शुरू किया गया तो लोगों को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। वहीं विशाल शाह ने कहा कि यदि माइनिंग कंपनी यहां पर चेकपोस्ट लगाएगी तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा। मौके पर निजाम, आसिफ, देवेंद्र, हरजिंदर सिंह, मोहित, शानिब, शाहिद, परवेज, सोहेल, अमित आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर हंगामा काटने का विरोध करने पर मारपीट की
Next: घर से नाराज होकर निकले बालक बरेली से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.