Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ताम्र कारीगरों के प्रशिक्षण को बनाएं योजना
  • अल्मोड़ा

ताम्र कारीगरों के प्रशिक्षण को बनाएं योजना

RNS INDIA NEWS 23/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अल्मोड़ा के ताम्र नगरी (टम्टा मोहल्ले) का शनिवार को निरीक्षण किया। यहां उन्होंने तांबे के कार्यों में लगे शिल्पकारों से बात की तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कारीगरों द्वारा तैयार किए गए बर्तन एवं अन्य उपकरणों को देखकर उनकी बहुत सराहना की तथा उनकी कारीगरी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने यहां उपस्थित महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि यहां कार्यरत कारीगरों के विकास एवं उनके कार्यों को लेकर एक प्रोजेक्ट तैयार करें इन कारीगरों का प्रशिक्षण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के प्रोग्राम हो। साथ ही उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों के बेहतर दाम उनको मिल सके इसके लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी इनकी समस्या है, वह संबंधित विभागों के माध्यम से निस्तारित कराई जाए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संचालित कार्यक्रमों, अध्ययनरत छात्र छात्राओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोरा समेत अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने मिष्ठान्न वितरित कर जताई ख़ुशी
Next: खनिज सामग्री के सप्लायर को पीटा, मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.