Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • खत्म हुई नाराजगी…..  धामी के साथ केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में दिखीं ऐश्वर्या रावत
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

खत्म हुई नाराजगी…..  धामी के साथ केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार में दिखीं ऐश्वर्या रावत

RNS INDIA NEWS 13/11/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आखिरकार दिवंगत शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत को प्रचार में उतारने पर कामयाब हो गए। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के प्रचार से अब तक ऐश्वर्या रावत ने दूरी बनाई हुई थी। इससे टिकट की दावेदार रही ऐश्वर्या के नाराज होने के कयास लगाए जा रहे थे। रविवार शाम को भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ ऐश्वर्या के घर पहुंच गई। रात्रिभोज पर उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से ऐश्वर्या की बात करवाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद ऐश्वर्या के तेवर नरम पड़ गए।  मंगलवार को स्यालसौड़ में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन के मंच पर ऐश्वर्या रावत ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि चार माह पहले उनकी मां का निधन हुआ था। मां के जाने से वह दुखी थी।

‘कांग्रेस चारधाम यात्रा को लेकर फैला रही है भ्रम’
सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है। कांग्रेस नेता उनके द्वारा केदारनाथ धाम को दिल्ली में बनाने और यात्रा को कुमाऊं ले जाने का झूठ फैला रही है। वह लोगों को गुमराह करने में लगी है। कहा मेरे पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में सबसे अधिक यात्री चारधाम यात्रा पर आये। जुलाई में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आई भीषण आपदा में प्रभावितों को मदद देने में हमने कोई कौर कसर नहीं छोड़ी। मैंने स्वयं 24 घंटे के अन्दर मौके पर पहुंच कर आपदा प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेते सफल रेस्क्यू करवाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री
Next: कांग्रेस ने लगाया केदारनाथ उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.