Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में इगास बग्वाल पर झुमैलो गीत पर थिरके लोग
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में इगास बग्वाल पर झुमैलो गीत पर थिरके लोग

RNS INDIA NEWS 13/11/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में बीती मंगलवार रात को जनपद में इगास बग्वाल धूमधाम से मनाई गई। जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में इगास बग्वाल कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारीयों सहित स्थानीय लोगों ने भैलो एवं लोक सांस्कृतिक झुमैलो गीतों पर नृत्य किया। देर रात तक रामलीला मैदान में लोग पारंपरिक अंदाज में ढोल नगाड़ों की थाप पर भैलो नृत्य करते रहे। इसके साथ ही लोक सांस्कृतिक झुमैलो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। कहा जाता है कि लंका विजय के बाद जब भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दीये जला कर उनका स्वागत किया। यह खबर गढ़वाल क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी। इस खबर की खुशी में गढ़वाल क्षेत्र के लोगों ने इसी दिन दीपावली मनाई थी, जिसे इगास या बूढ़ी दिवाली का नाम दिया गया। दूसरी मान्यता यह है कि गढ़वाल के माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिब्बत का युद्ध जीतने के बाद उनकी सेना दिवाली के 11 दिन बाद गढ़वाल पहुंची थी। इस खुशी में दीपावली (इगास) मनाया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन
Next: पौड़ी में शराब पीकर ड्राइविंग करने पर तीन वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.