Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धौनी को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित
  • अल्मोड़ा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह धौनी को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

RNS INDIA NEWS 12/11/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जै हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्वर्गीय राम सिंह धौनी की 94वी पुण्यतिथि पर यहां जिला पंचायत परिषद धारानौला में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष व शिक्षाविद् प्रकाश चंद जोशी ने स्वर्गीय धौनी के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धौनी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूरे देश में शिक्षा की जो अलख जगाई उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने स्वर्गीय धौनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश सरकार से धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की मांग की। समारोह में धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल, जयंती व पुण्यतिथि समारोह जिला पंचायत अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित किए जाने तथा अल्मोड़ा पौधार मोटरमार्ग का नाम राम सिंह धौनी मोटर मार्ग किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सालम समिति अल्मोड़ा के संरक्षक गोविंद लाल वर्मा तथा संचालन समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। समारोह में समिति के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, महामंत्री अमरनाथ सिंह रजवार, पूर्व तहसीलदार लोकमणी भट्ट, कोषाध्यक्ष विपिन जोशी, अल्मोड़ा- अर्बन कोपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, डे केयर के अध्यक्ष हेमचंद्र जोशी, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, मदन बिष्ट, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ जे सी दुर्गापाल, पर्वतीय ठेकेदार संघ के कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र भट्ट, उपपा नेता एडवोकेट नारायण राम, दीवान राम आर्य, विनोद जोशी, प्रकाश बिष्ट आदि ने अपने विचार व्यक्त कर धौनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से जुड़े दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के ध्रुव ने इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज
Next: गणितीय व भाषाई कौशल को बच्चों तक ले जाने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.