Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम के बेहतर प्रबंधन से उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से सबसे सस्ती बिजली
  • देहरादून

ऊर्जा निगम के बेहतर प्रबंधन से उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से सबसे सस्ती बिजली

RNS INDIA NEWS 12/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   पिछले तीन सालों में ऊर्जा निगम के कार्यों को लेकर एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार ने दावा किया कि बेहतर प्रबंधन के कारण आज उत्तराखंड के लोगों को देश के दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। सस्ती बिजली खरीद के कारण बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई से लेकर नवंबर महीने के बीच 324 करोड़ रुपए लौटाए जा रहे हैं। समय पर बिजली कंपनियों का भुगतान कर 131 करोड़ रुपए बचाए।
एमडी यूपीसीएल ने कहा कि आज उत्तराखंड में बिजली के रेट देश के दूसरे राज्यों से सबसे सस्ते हैं। उत्तराखंड में घरेलू बिजली के औसत रेट 5.82 रुपए प्रति यूनिट हैं। दूसरी ओर हिमाचल में 6.33 रुपए, पंजाब में 6.58 रुपए, एमपी 6.71 रुपए, गुजरात 6.78 रुपए, यूपी 7.18 रुपए, बिहार 8.62 रुपए और महाराष्ट्र में 8.81 रुपए प्रति यूनिट हैं। पॉवर सिस्टम के ऑपरेशन एंड मेंटनेंस में उत्तराखंड में 47 पैसे प्रति यूनिट खर्च होते हैं। जबकि दूसरे राज्यों में यही खर्चा 55 पैसे से लेकर 2.05 रुपए प्रति यूनिट तक है।
कहा कि राज्यों से एनर्जी बैकिंग सीधे राज्यों से कर 50 करोड़ बचाए। समय पर बिजली कंपनियों को भुगतान करने से लेट पैमेंट सरचार्ज के भार से भी राज्य को बचाया। बेहतर प्रबंधन के जरिए ही ऊर्जा निगम देश के 52 ऊर्जा निगमों में चौथे स्थान पर आया। लाइन लॉस 13.89 प्रतिशत तक लाकर बिजली बचाई है। नियामक आयोग की तय बिजली दरों से भी कम पर बिजली खरीद पैसा बचाया। बिजली के सस्ते करार किए। डिजीटल पेमेंट को 80.52 प्रतिशत पर पहुंचाया। इन तमाम कार्यों का लाभ आने वाले समय में बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली के रूप में मिलेगा।

700 घरों को मिलेंगे निशुल्क बिजली कनेक्शन
एमडी यूपीसीएल ने बताया कि धरती आभार जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उन क्षेत्रों में भी निशुल्क बिजली पहुंचाई जाएगी, जहां 50 प्रतिशत आबादी एसटी है। उत्तराखंड में इस योजना के तहत ऐसे 700 घरों का चयन किया गया है।

केदारनाथ, बदरीनाथ में 24 घंटे बिजली सप्लाई का किया पक्का इंतजाम
एमडी ने बताया कि अभी तक केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए बिजली की सप्लाई 11 केवी लाइनों के भरोसे ही थी। अब केदारनाथ और बदरीनाथ धाम तक 33 केवी की स्वतंत्र बिजली लाइनें तैयार की जा रही हैं। बदरीनाथ धाम के लिए पांडुकेश्वर से 33 केवी लाइन 27 करोड़ में तैयार की जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक 65 किमी लंबी 33 केवी लाइन 45 करोड़ में तैयार की जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग समेत एसपीए में बजट उपलब्ध कराया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर, छह लोगों की मौत
Next: 14 से होगा चार दिवसीय मल्लिकार्जुन महोत्सव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.