Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रासायनिक खाद के प्रयोग में सावधानी बरतने की हिदायत
  • हरिद्वार

रासायनिक खाद के प्रयोग में सावधानी बरतने की हिदायत

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। इफको की तरफ से किसान सेवा सहकारी समिति, दौलतपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने किसानों को उपज बढ़ाने के साथ ही खेत की मिट्टी की उर्वरक क्षमता को भी बरकरार रखने की हिदायत दी। इफको के राज्य विपणन प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यशाला को शुरू किया। उन्होंने किसानों को उपज बढ़ाने के लिए किए जा रहे रासायनिक खाद के प्रयोग में सावधानी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसान सबसे पहले अपने खेत की मिट्टी का मृदा परीक्षण जरूर कराएं। इससे पता चलेगा की मिट्टी को किस रासायनिक तत्व की जरूरत है। उसी के आधार पर खेतों में उर्वरक डालें। उप महाप्रबंधक डॉ. रामभजन सिंह ने एनपीके कंसोर्टियां का प्रयोग करने की सुझाव दिया। कहा कि यह भूमि की संरचना में सुधार करने के अलावा, मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ाता है, साथ ही तापक्रम को सहने की शक्ति देता है। इसके अलावा पौधे को इससे नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश तत्व भी मिलते हैं। उपलब्ध कराता है की खासियत बताई। इफको एजीटी प्रियांश दीक्षित ने उर्वरक के संतुलित प्रयोग की सलाह दी। उन्होंने तरल नैनो यूरिया व तरल नैनो डीएपी तथा सामान्य दानेदार उर्वरक के बीच के फर्क को भी बारीकी से समझाया। इसमें किसानों को मृदा परीक्षण के लिए खेत से मिट्टी का नमूना लेने के तरीके और फसल में ड्रोन से छिड़काव करने के फायदे भी बताए गए। कार्यशाला में सहकारी समिति सचिव विश्वनाथ सैनी, उर्वरक प्रभारी त्रिलोकी प्रसाद के अलावा जितेंद्र गिरी, शोभाराम, कृष्ण पुरी, राजकुमार, रविंद्र कुमार, महीपाल, मुकेश कुमार सहित 40 किसानों ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग बैरियर तोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी
Next: बिशंग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.