Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े रईस, बस दो दिन में चीन के झोंग शानशान को धकेला पीछे!
  • अर्थ जगत

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे बड़े रईस, बस दो दिन में चीन के झोंग शानशान को धकेला पीछे!

RNS INDIA NEWS 03/01/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। हाल ही में खबर आई थी कि मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे हैं, उन्हें चीन के झोंग शानशान ने पछाड़ दिया है। लेकिन अब फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेर की सूची के मुताबिक एक बार फिर से मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे रईस शख्स का खिताब हासिल कर लिया है। फोर्ब्स की दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची से बाहर हो चुके मुकेश अंबानी फिर से ऊपर चढक़र 9वें पायदान पर पहुंच गए हैं, जबकि चीन के झोंग शानशान लुढक़ कर 14वें स्थान पर जा पहुंचे हैं। 66 साल के झोंग को चीन के बाहर शायद ही कोई जानता है। उन्होंने अप्रैल में वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को पब्लिक किया। और फिर कुछ महीने बाद बोतलबंद पानी बनाने वाली उनकी कंपनी की हॉन्गकॉन्ग में जोरदार लिस्टिंग की। लिस्ट होने के बाद से कंपनी का शेयर 155 फीसदी चढ़ चुका है। इसी तरह का शेयर 2000 परसेंट से ज्यादा चढ़ चुका है। वह इतिहास में सबसे तेजी से दौलत कमाने वाले अमीरों की फेहरिस्त में हैं। शेयरों में तब उछाल आई जब सिटीग्रुप इंक ने कहा कि कंपनी ने मार्केट में अपने दबदबे को बढ़ाया है और उसके पास पर्याप्त नकदी है। झोंग की दूसरी कंपनी कोविड-19 का वैक्सीन विकसित कर रही है। सरकारी जांच का दायरा बढऩे से चीन की टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई जिसका फायदा झोंग को मिला। जैक मा की संपत्ति अक्टूबर में 61.7 अरब डॉलर थी जो अब घटकर 51.2 अरब डॉलर रह गई है।
ऐसा नहीं है कि किस्मत झोंग पर ऐसे ही मेहरबान हो गई। उन्होंने कई क्षेत्रों में किस्मत आजमाई और फिर इस मुकाम पर पहुंचे। एशिया के सबसे अमीर शख्स बनने से पहले उन्होंने जर्नलिज्म, मशरूम की खेती से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में हाथ आजमाया और सफलता की सीढिय़ां चढ़ते गए। झोंग राजनीति से बहुत दूर रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड ब्रेक में ब्रिटेन जाकर ट्रेनिंग करना मेरा सबसे अच्छा कदम : पीवी सिंधु
Next: ऑल टाइम हाई जीएसटी कलेक्शन से सरकार खुश, व्यापारी मायूस

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.