Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अनियमितता की शिकायत पर जांच को पहुंची निदेशालय की टीम
  • देहरादून

अनियमितता की शिकायत पर जांच को पहुंची निदेशालय की टीम

RNS INDIA NEWS 08/11/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहरी विकास निदेशालय की टीम शुक्रवार को हरिद्वार बाईपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और कूड़ा कलेक्शन वाहनों की खरीद में अनियमितता के मामले की जांच के लिए पहुंची। टीम ने खरीद से संबंधित पत्रावलियों को कब्जे में लेकर स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण भी किया। अपर निदेशक शहरी विकास ललित नारायण मिश्रा ने दावा किया 10 दिन के भीतर मामले की जांच पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार बाइपास मार्ग पर निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने बताया कि निदेशालय को खरीद में अनियमितता की शिकायत की मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए निदेशालय स्तर पर जांच कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की टीम इससे पहले भी एक निरीक्षण कर चुकी है। स्ट्रीट लाइट और कूड़ा कलेक्शन वाहनों की खरीद से संबंधित पत्रावालियों को कब्जे में लेकर उनका बारिकी से परीक्षण किया जा रहा है। अपर निदेशक ने बताया कि अनियमितता का यह मामला साल 2023 का है, जिसकी जांच अभी मध्य में पहुंच चुकी है। महज 10 दिन के भीतर जांच पूरी होने की संभावना है। इसमें किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। टीम में शहरी विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि पांडे शामिल रहे। मौके पर नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी, अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएएस अधिकारी से अभद्र व्यवहार की निंदा
Next: आठ लाख के खोये मोबाइल फोन वापस लौटाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निहंग सिखों के वापस लौटने से कुल्हाल बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य हुई

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.