Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रेमनगर बाजार में रेलवे फाटक पर जाम बन रहा मुसीबत
  • देहरादून

प्रेमनगर बाजार में रेलवे फाटक पर जाम बन रहा मुसीबत

RNS INDIA NEWS 03/11/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  डोईवाला के प्रेमनगर बाजार का रेलवे फाटक क्षेत्रवासियों के लिए जी का जंजाल बन गया है। आऐ दिन लगने वाले जाम ने आम राहगीरों के साथ वाहन चालकों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। स्थानीय लोग इस समस्या के निराकरण की मांग रेलवे विभाग से कर रहे हैं। विदित हो कि नगर पालिका के वार्ड अठारह प्रेमनगर बाजार का रेलवे फाटक गांव को जोड़ने का प्रमुख संपर्क मार्ग है। यहां से मारखम ग्रांट के तमाम गांव जुड़े हुऎ हैं। देहरादून जाने के लिए अक्सर वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए भी बहुतायत इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इस व्यस्ततम मार्ग पर रेलगाडी की क्रॉसिंग के लिए दौरान घंटो जाम जैसी स्थिति बन जाती है। स्थानीय नागरिक अश्वनी गुप्ता, विशाल जिंदल, ओम प्रकाश, लच्छीराम लोधी, राहुल घई, कुलदीप आचार्य आदि का कहना है कि विभाग को इस रेलवे फटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए प्रयास करना चाहिए। कुछ ही दिनों में डोईवाला शुगर फैक्ट्री में पेराई सत्र शुरू होने को है। ऐसे में जाम की समस्या और अधिक बढ़ जाएगी। इस मार्ग पर इंटर कॉलेज है, ऐसे में छात्र छात्राओं के साथ राहगीरों को भी जाम से बहुत ज्यादा परेशानी होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खंडहर शौचालय में मैक्स चालक का शव मिलने से सनसनी
Next: पेयजल संकट से जूझ रहे काशीरामपुर तल्ला निवासी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.