Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेम प्रसंग में हुआ खूनी संघर्ष, सोते समय 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या; महिला और बच्चों को बनाया बंधक
  • राष्ट्रीय

प्रेम प्रसंग में हुआ खूनी संघर्ष, सोते समय 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या; महिला और बच्चों को बनाया बंधक

RNS INDIA NEWS 31/10/2024
rns featured image new

सुंदरगढ़ (आरएनएस)। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार की रात खौफनाक घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर हुई झड़प में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे वजह प्रेम-प्रसंग थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महाराष्ट्र के घुमंतू समूह के अविनाश पवार नाम के व्यक्ति का स्थानीय लोगों के साथ विवाद हो गया। पवार ने दो शादियां की थीं और दोनों ही शादियों से उसके बच्चे हैं।स्थानीय लोगों के साथ अविनाश का प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प शुरू हो गई।
रात करीब 11 बजे जब घुमंतू समुदाय के लोग सोए हुए थे, उसी दौरान हमलावरों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अविनाश और एक अन्य महिला घायल हो गई। इसके बाद हमलावरों ने घटनास्थल से भागकर अविनाश की दूसरी पत्नी और दो बच्चों को बंधक बना लिया।
आदिवासी समुदाय के दो समूहों के बीच सामूहिक झड़प की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घटनास्थल पर तीन महिलाएं और दो पुरुष मृत मिले हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही है।
पश्चिमी डीआईजी और सुंदरगढ़ एसपी ने स्थिति की निगरानी और मामले की जांच के लिए सुंदरगढ़ जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। पुलिस हमलावरों को पकडऩे और बंधकों को छुड़ाने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां काम के सिलसिले में आए कुछ आदिवासी इस घटना में शामिल हो सकते हैं। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिजिटल अरेस्ट और साईबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन, गृह मंत्रालय ने गठित की हाई लेवल कमेटी
Next: छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को जगाने को किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.