Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सलमान खान से बेहतर है लॉरेंस बिश्नोई, मेरे साथ किया था दुर्व्यवहार : सोमी अली
  • राष्ट्रीय

सलमान खान से बेहतर है लॉरेंस बिश्नोई, मेरे साथ किया था दुर्व्यवहार : सोमी अली

RNS INDIA NEWS 30/10/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। एक्ट्रेस सोमी अली ने आईएएनएस से खास बातचीत में सलमान खान के साथ अपने रिश्तों और लॉरेंस बिश्नोई समेत अन्य कई मुद्दों पर बात की।
सोमी अली से पूछा गया कि सलमान खान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और कैटरीना कैफ के साथ अच्छे संबंध रखते हैं, लेकिन, उनके साथ नहीं। इस पर उन्होंने कहा, सलमान ने मेरे साथ जिस तरह से बर्ताव किया, वैसा किसी और के साथ नहीं किया। संगीता और कैटरीना को सलमान ने उतनी बुरी तरह से प्रताडि़त नहीं किया, जितना कि उन्होंने मुझे किया।
उन्होंने आगे कहा, उन्होंने ऐश्वर्या के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। मुझे लगता है कि उन्होंने ऐश्वर्या के कंधे की हड्डी तोड़ दी थी, लेकिन, मुझे यकीन नहीं है कि उन्होंने कैटरीना के साथ क्या किया।
सोमी ने सलमान की तुलना लॉरेंस बिश्नोई से की और कहा कि उन्होंने मेरे साथ जो किया, मैं कह सकती हूं कि लॉरेंस बिश्नोई उनसे बेहतर हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह सलमान ने उन्हें एक बार पीटा था और उनके घर के नौकर ने दरवाजा खटखटाकर विनती की कि उन्हें ना मारें।
सोमी ने आगे बताया कि एक बार अभिनेत्री तब्बू उनकी हालत देखकर रोई थी। उन्होंने कहा, मुझे पीठ में बहुत दर्द था और मैं लंबे समय तक बिस्तर पर पड़ी रही। तब्बू मेरी हालत देखकर बहुत रोईं, लेकिन, सलमान उनसे मिलने नहीं आए।
उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां और उनके करीबी दोस्तों के अलावा किसी को भी सलमान के साथ उनके व्यवहार के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
एक्ट्रेस ने कहा कि वह सलमान के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक किताब लिख रही हैं, जिसमें सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा।
ज्ञात हो कि एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिव थीं। वह लगभग आठ साल तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं।
इसके बाद सलमान ने ऐश्वर्या राय को डेट करने और 1999 में भारत छोडऩे के बाद उनसे ब्रेकअप कर लिया था। वह अपना एनजीओ ‘नो मोर टियर्स’ चलाती हैं और मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीडि़तों की मदद करती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 पेटी नकली शराब के संग तस्करी के दो आरोपी दबोचे
Next: दिव्यांग से दुष्कर्म की रेगुलर पुलिस करेगी जांच

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.