Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लॉन्ग ड्राइव पर चलोगी, दरोगा के पूछने पर पत्नी बोली- पहले मेरे पति को जेल भेज दो; युवक ने लिखाई रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय

लॉन्ग ड्राइव पर चलोगी, दरोगा के पूछने पर पत्नी बोली- पहले मेरे पति को जेल भेज दो; युवक ने लिखाई रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 31/10/2024
rns featured image new

कानपुर(आरएनएस)। पति-पत्नी के बीच झगड़े का फायदा कानपुर में एक दरोगा ने उठाया। जिस थाने में पत्नी ने दहेज उत्पीडऩ की एफआईआर दर्ज कराई, वहीं के दरोगा ने उससे नजदीकी बढ़ा लीं। पहले फोन पर बात की, फिर दोनों के बीच लंबी-लंबी चैटिंग होने लगी। पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि वह उसे डरा धमकाकर उसकी पत्नी से पर्सनल व्हाट्सएप चैट पर अश्लील बातें कर रहा है। वहीं, उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं नहीं हो रही है।
दरोगा और अपनी पत्नी के बीच हुए व्हाट्सएप चैट के दर्जनों पेज प्रिंट कराकर युवक पुलिस कार्यालय पहुंचा और सीपी से उसे बचाने की गुहार लगाई। पति का आरोप है दरोगा के कहने पर ही पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है।

दरोगा की फोटो लेकर शिकायत करने पहुंचा पति
रेल बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले सैफ, एक दरोगा की फोटो हाथ में लेकर शिकायत करने के लिए पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचा, लेकिन वहां किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी जिससे वह काफी नाराज हो गया। उसने मीडिया से बात करते हुए बताया, मेरी पत्नी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रहती है वहीं, कुछ समय पहले मेरा पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी के बाद से ही ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार डरा धमका रहे हैं और पत्नी से पर्सनल व्हाट्सएप चैट पर तरह-तरह की अश्लील की बातें कर रहे हैं।
उसने बताया कि दरोगा पत्नी के करीब आते चले जा रहे हैं और उसके ऊपर लगातार दहेज मांगने समेत कई मुकदमे लगवा दिए हैं। इसी के साथ दरोगा कई अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीडि़त युवक का कहना है कि दरोगा से उसकी पत्नी की नजदीकियां उसके रिश्ते को बिगाड़ रही है।

पति ने दिखाई व्हाट्सएप चैट
पीडि़त युवक ने बताया कि उसने पत्नी और दरोगा के बीच आपत्तिजनक चैट के 100 पेज के प्रार्थना पत्र पुलिस आयुक्त कार्यालय में अधिकारी को दिया है। चैट में ज्यादातर बातें मोहब्बत वाली हैं। एक चैट में दरोगा लॉन्ग ड्राइव पर चलने के लिए कह रहा था। जिस पर उसकी पत्नी कह रही थी कि मेरे पति को पहले जेल भिजवा दो। केस में जल्द चार्जशीट दाखिल कर दीजिए। दरोगा ने उसकी इन सभी बातों पर सहमति भी जताई। युवक ने बताया कि दरोगा कहते हैं इधर-उधर जहां शिकायतें लेकर जा रहे हो कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी। बहुत ज्यादा से ज्यादा तू मेरा ट्रांसफर करवा सकता है।

पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले में डीसीपी महेश कुमार ने बताया कि पीडि़त का प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट चीन दिन के भीतर मांगी गई है। वहीं, कर्नलगंज थाने में तैनात थाना प्रभारी टीवी सिंह ने बताया कि डीसीपी सेंट्रल के आदेश पर दरोगा सुनील कुमार को नोटिस भेज पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Next: रेलवे व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कहा- यात्रियों की कोई सुनने वाला नहीं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.