Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

पंजाब विजिलेंस का बड़ा एक्शन, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/10/2024
rns featured image new

पटियाला (आरएनएस)। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई गांव रोहटी पुल, तहसील नाभा, जिला पटियाला की निवासी पूजा की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह उसके पिता को झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय होने के बाद आरोपी ने रविवार को 50 हजार रुपए की पहली किश्त ले ली थी।
इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह को शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह गिरफ्तारी पंजाब सरकार द्वारा राज्य में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत कई भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़ा जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रीन हिल्स अल्मोड़ा ने मनाया एकता दिवस एवं ज्योति पर्व
Next: पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिक वापस लौटे, अपने-अपने सीमा क्षेत्रों में कर सकेंगे गश्त

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.