Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुग्ध उत्पादक समिति भटकोट के दुग्ध उत्पादकों को किया बोनस वितरित
  • अल्मोड़ा

दुग्ध उत्पादक समिति भटकोट के दुग्ध उत्पादकों को किया बोनस वितरित

RNS INDIA NEWS 30/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। दुग्ध संघ द्वारा जिले में दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के विकासखंड चौखुटिया की दुग्ध उत्पादक समिति भटकोट के दुग्ध उत्पादकों को सप्तम बोनस वितरण किया गया। इस मौके पर बताया गया कि दुग्ध समिति भटकोट ने 5,63,394 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया और सदस्यों को 3,69,641 रुपये का बोनस वितरण किया गया। जिसमें कृपाल दत्त को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। बोनस वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दुग्ध संघ के अध्यक्ष गिरीश खोलिया व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध समिति में और अधिक दूध देने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार एवं संस्था द्वारा दुग्ध उत्पादकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में शासन द्वारा चारा बीज उपलब्ध किया गया। सहायक निदेशक लीलाधर सागर ने बताया कि चैप कटर कुट्टी काटने की मशीन 80 प्रतिशत छूट में दी जा रही है, जिसका सभी दुग्ध उत्पादक लाभ लें। प्रबंध कमेटी के सदस्य चन्द्रशेखर ने बताया कि दुग्ध संघ में चॉकलेट और बाल मिठाई बनायी जा रही है। जिसे समस्त दुग्ध उत्पादक दीपावली एवं अन्य शुभ कार्य के लिए मंगवा सकते हैं। दुधोली दुग्ध समिति के सचिव आनंद सिंह ने दुग्ध के क्रय मूल्य को बढ़ाने की बात कही और आश्वस्त किया कि एक महीने बाद दुग्ध क्रय दर में 1 रुपये की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इस बार दुग्ध समिति भटकोट 5,63,394 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया और 3,69,641 रुपये बोनस वितरण किया। जिसमें कृपाल दत्त को प्रथम पुरस्कार, रेणु रावत को द्वितीय, हेमा को तृतीय मिला। बोनस वितरण समारोह में क्षेत्र पर्यवेक्षक लाल सिंह, समिति सचिव बहादुर सिंह, प्रधान गीता बिष्ट, संरपच प्रकाश पंत, संचालक दीप पंत, तारा देवी, तुलसी, जीवन्ती, नंदी, बंसती भगवती, धना, नीमा, राधा, गीता अधिकारी, जयंती, चन्द्रा देवी सहित अनेकों दुग्ध उत्पादक उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों के बौद्धिक परीक्षण के लिए टेस्ट लिए जाए: डीएम
Next: हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद खरीदेंगे सभी विभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.