Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 का खाका तैयार, कैबिनेट में प्रस्तुत होगी नीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 का खाका तैयार, कैबिनेट में प्रस्तुत होगी नीति

RNS INDIA NEWS 29/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 का खाका तैयार कर लिया गया है। प्रदेश में महिलाओं के हितों को और सुरक्षित करने के उद्देश्य से लाई जा रही इस नीति का मंजूरी के लिए आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। मंगलवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में उत्तराखंड राज्य महिला नीति को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर अपडेट लिया। बैठक में अधिकारियों की ओर से महिला नीति के प्रारुप का अंतिम प्रस्तुतीकरण विभागीय मंत्री के समक्ष पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह प्रारुप महिला एवं सशक्तीकरण विभाग, राज्य महिला आयोग एवं नियोजन विभाग के आपसी समन्वय से तैयार किया जा रहा है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह प्रारुप आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाओं के हितों को और सुरक्षित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड महिला नीति तैयार की जा रही है, जो आगामी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश की महिलाओं को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य महिला नीति के निर्माण का ध्येय यही है कि राज्य के विकास में महिलाओं और पुरुषों की समान सहभागिता सुनिश्चित हो। महिलाओं की सहभागिता सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक आदि हर क्षेत्र में पुरुषों के समान रहे।
बैठक में सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग चन्द्रेश कुमार यादव, निदेशक, अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग प्रशान्त आर्य, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल, निदेशक नियोजन मनोज पंत और अन्य विभागीय अधिकारी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने मांगों के निस्तारण को बनाया दबाव
Next: सीएम धामी ने किया सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ओपन रन फॉर यूनिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.