Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चार नवंबर को सचिवालय घेराव
  • देहरादून

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चार नवंबर को सचिवालय घेराव

RNS INDIA NEWS 28/10/2024
rns featured image new

– राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने बनाया दबाव प्रदेश स्तर से कर्मचारियों से दून में जुटने का किया आह्वान

देहरादून(आरएनएस)।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा चार नवंबर को सचिवालय का घेराव करेगा। परेड ग्राउंड से सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी। मोर्चा की सोमवार को हुई बैठक में कर्मचारियों से बड़ी संख्या में दून में जुटने का आह्वान किया गया।  लोक निर्माण विभाग संघ भवन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा किसी भी प्रकार से केंद्र सरकार की नई यूपीएस पेंशन स्कीम को लागू नहीं होने देगा। एनपीएस और यूपीएस के विरोध में चार नवंबर को सचिवालय का घेराव किया जाएगा।  अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के खिलाफ पूंजीपतियों की एक बड़ी साजिश है। इससे सरकार को कोई लाभ नहीं है। सिर्फ पूंजीपतियों के दबाव में कर्मचारियों पर नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। यूपीएस भी उसी प्रयोग का हिस्सा है। यूपीएस को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री सीता राम पोखरियाल ने कहा कि अब पुरानी पेंशन को लेकर आर पार की लड़ाई का समय आ गया है। बैठक में संजय नेगी, मुकेश ध्यानी, सुभाष रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

इन्होंने दिया आंदोलन को समर्थन
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सचिवालय घेराव महारैली को कई कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण, मिनिस्ट्रियल फेडरेशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल, महामंत्री मुकेश बहुगुणा, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र बछेती, महामंत्री विक्रम कुमार टम्टा, उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग के महामंत्री रमेश दत्त नौटियाल, राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान, कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिजलवान, महामंत्री महादेव मैठाणी ने समर्थन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीसीएल ने किया दावा..   यूरोप की तर्ज पर विकसित होगा दून शहर में पॉवर सप्लाई सिस्टम
Next: पुलिस ने दिवाली से पहले पकड़ा 300 किलो मिलावटी मावा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.