Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फोर गो पॉलिसी में बनेंगे सख्त नियम, प्रमोशन छोड़ा तो फिर खोनी पड़ेगी वरिष्ठता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

फोर गो पॉलिसी में बनेंगे सख्त नियम, प्रमोशन छोड़ा तो फिर खोनी पड़ेगी वरिष्ठता

RNS INDIA NEWS 24/10/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सरकार ने फोर गो पॉलिसी को सख्त कर दिया है। अब किसी कर्मचारी और अफसर ने यदि अपना पहला प्रमोशन छोड़ा तो फिर इस दशा में उन्हें वरिष्ठता खोनी पड़ेगी। वे भविष्य में वरिष्ठता का दावा भी नहीं कर सकेंगे। दुर्गम क्षेत्रों में प्रमोशन होने पर कर्मचारी और अफसर अक्सर आनाकानी करते हैं। कई तो नई तैनाती स्थलों पर ज्वाइन नहीं करते और कई प्रमोशन छोड़ने तक का आवेदन कर लेते हैं। कुछ समय बाद ऐसे कर्मचारी सुगम क्षेत्रों में पद रिक्त होने पर प्रमोशन का दावा करने लगते हैं।  मौजूदा पॉलिसी के तहत प्रमोशन छोड़ने वाले कर्मचारियों को एक मौका देने का प्रावधान था, जिसे अब सरकार ने खत्म कर दिया है। अब यदि किसी कर्मचारी ने अपना पहला प्रमोशन छोड़ा तो उससे निचले क्रम के कर्मचारी को प्रमोशन का मौका दिया जाएगा। वरिष्ठ कर्मचारी के प्रमोशन न लेने पर उसे अपने संवर्ग में संबंधित बैच में सबसे निचले पायदान पर स्वाभाविक तौर पर आ जाएगा।
प्रमोशन छोड़ने वाले कर्मचारी और अफसर भविष्य में अपने जूनियर कर्मचारी का प्रमोशन होने पर उसके समान वेतन का दावा भी नहीं कर सकेगा। वरिष्ठ कर्मचारी के प्रमोशन छोड़ने पर संबंधित संवर्ग में प्रमोशन की चेन गड़बड़ा जाती है। ऐसे में लंबे समय तक प्रमोशन की प्रक्रिया बाधित रहने के साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी समय पर प्रमोशन नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में सरकार ने संशोधन नियमावली में यह सख्त प्रावधान किया है।

पांच लाख रुपये से ज्यादा जमा नहीं होंगे जीपीएफ में
राज्य सरकार के कर्मचारी और अफसर अब सालभर में पांच लाख से ज्यादा रुपये जीपीएफ में जमा नहीं करा सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड सामान्य भविष्य निधि नियमावली 2006 में यह संशोधन किया है। दरअसल, पिछले दिनों केंद्र सरकार ने यह प्रावधान किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने इसे लागू कर दिया है। काफी कर्मचारी और अफसर टैक्स से बचने और अधिक ब्याज के लिए वेतन की बड़ी रकम जीपीएफ में भी जमा कराते थे, लेकिन अब सरकार ने इसकी सीमा निर्धारित कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में जुटेंगे दो हजार नेत्र रोग विशेषज्ञ
Next: दून में शुरू हुई सरोजिनी नायडू पर आधारित फिल्म ‘सरोजिनी की शूटिंग

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.