Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हलकान रहे यात्री
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हलकान रहे यात्री

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को हुई हड़ताल से मैदान से लेकर पहाड़ तक यात्री दिनभर परेशान रहे। ज्यादातर डिपो में 80 फीसदी तक बसों का संचालन प्रभावित रहा। कुछ डिपो में शत प्रतिशत बसें नहीं चली। घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को बसें नहीं मिल पाई। कुछ जगह बसों अड्डों पर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। मैदानी इलाकों में यूपी समेत अन्य राज्यों की बसें यात्रियों का सहारा बनी तो पहाड़ी इलाकों में निजी कंपनियों की बस और टैक्सियों से थोड़ी बहुत राहत मिली। आईएसबीटी से ग्रामीण डिपो की अस्सी फीसदी बसें चली। जबकि देहरादून डिपो में शत प्रतिशत हड़ताल रही। इस डिपो की बसें ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और सहारनपुर के लिए चलती हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बुधवार को बसें नहीं चलीं। हालांकि, पर्वतीय डिपो की सभी बसों का संचालन सुचारू रहा। आईएसबीटी पर एक तरफ हड़ताली कर्मचारियों का धरना चला तो दूसरी तरफ यात्री सुबह से बसों के लिए भटकते रहे। यूपी और अन्य राज्यों की बसें यात्रियों का सहारा बनी। बंजारावाला निवासी विवेक नौटियाल ने बताया कि सुबह आठ बजे आईएसबीटी पहुंच गए थे। दिल्ली के लिए बस का इंतजार करते हुए तीन घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं मिल पाई।

ऋषिकेश में भी परेशानी रहे यात्री
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यात्री परेशान रहे। यात्रियों को बसें नहीं मिल पाई। स्टेशन अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि डिपो से दोपहर तक 36 बस सेवाएं चलती हैं, लेकिन बुधवार को दोपहर तक 25 ही सेवाएं चल पाई। दिल्ली रूट की नौ सेवाएं प्रभावित हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू कानून लाने की दिशा में कार्य कर रही सरकार का जताया आभार
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने वार्ता के बाद वापस ली हड़ताल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.