Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर मुख्य बाजार में महिलाओं की सुविधा के लिए बनेगा पिंक टायलेट
  • चमोली

गोपेश्वर मुख्य बाजार में महिलाओं की सुविधा के लिए बनेगा पिंक टायलेट

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
default featured image

नगर पालिका ने शौचालय निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार की डीपीआर की तैयार

चमोली(आरएनएस)।   गोपेश्वर मुख्य बाजार में महिलाओं को शौचालय की होने वाली परेशानी से जल्द ही निजात मिल जाएगी। यहां नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में पिंक टॉयलेट के निर्माण के लिए भूमि चयनित कर डीपीआर तैयार कर ली है। योजना को स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरु कर लिया जाएगा।  नगर पालिका परिषद गोपेश्वर-चमोली के अधिशासी अधिकारी मानवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पालिका की ओर से 16 सार्वजनिक शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 20 सीट महिलाओं के उपयोग के लिए बनाई गई हैं। वहीं नगर क्षेत्र में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से भी दो शौचालयों का संचालन किया जा रहा है। अब मुख्य बाजार में भी महिलाओं के उपयोग के लिए शौचालय निर्माण की योजना बनाई गई है। जिसके लिए मुख्य बाजार में भूमि चयनित कर पिंक टॉयलेट बनाने की योजना है। योजना के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिये शासन को भेजी जा रही है। योजना निर्माण की स्वीकृति मिलते ही पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा सेना का वाहन, जवान की मौत
Next: रिजल्ट से नाराज छात्रों ने फूंका परीक्षा नियंत्रक का पुतला

Related Post

default featured image
  • चमोली

सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • चमोली

चंडिका मंदिर के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण
  • ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.