Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाजपा में संगठन स्तर पर हुआ बड़ा फेर बदल
  • राष्ट्रीय

भाजपा में संगठन स्तर पर हुआ बड़ा फेर बदल

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
bjp

संयुक्त संगठन महासचिव पद से मुक्त किए गए सौदान-वी सतीश
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संगठक के रूप में दिया गया नया दायित्व
लखनऊ प्रांत से चंडीगढ़ स्थानांतरित किए गए शिवप्रकाश

नई दिल्ली। भाजपा में संगठन स्तर पर व्यापक फेरबदल हुआ है। पार्टी ने दो संयुक्त संगठन महासचिव को पुरानी जिम्मेदारी से मुक्त कर पार्टी का हिस्सा बना लिया है। जबकि एक अन्य महासचिव की लखनऊ की जगह चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया है। दो संयुक्त संगठन महासचिव में से एक को संगठक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भविष्य में पार्टी संगठन महासचिव बीएल संतोष के सहायक के तौर पर दो संयुक्त संगठन महासचिव की नियुक्ति करेगी।
बृहस्पतिवार को पार्टी ने अब तक संयुक्त संगठन महासचिव के पद पर कार्य कर रहे सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया तो वी. सतीश को संगठक पद की जिम्मेदारी दी है। शिवप्रकाश संयुक्त संगठन महासचिव का पद बरकरार रखने में कामयाब रहे मगर उनके कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया। पहले लखनऊ प्रांत की जिम्मेदारी संभालने वाले शिवप्रकाश का कार्यक्षेत्र अब चंडीगढ़ होगा।

दो नए संयुक्त संगठन महासचिव की नियुक्ति जल्द
दरअसल भाजपा में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संघ के प्रचारकों को दी जाती है। वी सतीश और सौदान सिंह अब क्रमश: संगठक और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में संगठन महासचिव बीएल संतोष की मदद के लिए सौदान और सतीश की जगह नई नियुक्ति की जाएगी।

संघ से लंबे विमर्श के बाद हुआ फैसला
चूंकि संगठन महासचिव और संयुक्त संगठन महासचिव का पद संघ के प्रचारक को मिलता है। इसमें संघ अपनी पसंद के व्यक्ति को इस पद के लिए पार्टी में भेजता है। इसलिए दो संयुक्त संगठन महासचिव को उनके पद से हटाने और नई जिम्मेदारी देने के लिए संघ और भाजपा के बीच लंबा विमर्श हुआ। वैसे बीते साल ही सौदान सिंह और वी सतीश को संगठन से जुड़े कामकाज से मुक्त करने पर मंथन शुरू हुआ था। सूत्र बताते हैं कि तीनों सह संगठन महासचिवों के बीच कई स्तर पर मतभेद के बाद इस आशय का फैसला किया गया।

संघ जल्द सुझाएगा दो नए प्रचारक का नाम
भाजपा में संगठन महासचिव और संयुक्त महासचिव के पद की जिम्मेदारी संघ के प्रचारक संभालते हैं। भाजपा संघ से इन पदोंं के लिए नाम मांगती है। अब चूंकि दो प्रचारक पार्टी का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में अब संघ खाली पड़े दो संयुक्त संगठन का नाम भाजपा के पास भेजेगी। संघ सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक नाम वरिष्ठï प्रचारक सुनील अंबेकर का हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से तीन और लोगों की मौत
Next: घर के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.