Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड में खेल सुविधाएं पूरी, 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए हैं तैयार: डीके सिंह
  • नैनीताल

उत्तराखंड में खेल सुविधाएं पूरी, 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए हैं तैयार: डीके सिंह

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय खेल में एक्वाटिक्स सहित छह खेल इवेंट हल्द्वानी में होने हैं। इसकी तैयारियों का उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने रविवार को जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी आयोजन स्थल समय पर पूरे हो गए हैं। इसलिए राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है।
प्रदेश में 28 जनवरी से 12 जनवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन की तिथि प्रस्तावित है। हालांकि 25 अक्तूबर को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की आमसभा में इस पर मुहर लगेगी। जिसके बाद ही आईओए की टीम उत्तराखंड पहुंचकर खेल आयोजन स्थलों का निरीक्षण करेगी। वहीं इससे पहले उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. सिंह ने अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक एके पंडित के साथ गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में स्वीमिंग पूल, डाइविंग पूल, बहुद्देश्यीय हॉल का निरीक्षण किया। एके पंडित ने कहा कि यहां का स्वीमिंग पूल और डाइविंग पूल अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप बना हुआ है। आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं डीके सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल के लिए सभी निर्माण स्थाई किए गए हैं। दिल्ली के बाद उत्तराखंड ही उत्तर भारत में ऐसा राज्य है जहां साइकिलिंग के लिए वैलोड्रम बनाया जा रहा है। भविष्य में उत्तराखंड राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकेगा। गौलापार स्टेडियम में भी खेल विभाग तेजी से काम करवा रहा है। ओलंपिक संघ भी पूरी तरह से तैयारी से संतुष्ट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून विहार में नई पेयजल वितरण प्रणाली कार्य का उद्घाटन
Next: स्कूटी रपटने से घायल रेस्टोरेंट कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.