Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून विहार में नई पेयजल वितरण प्रणाली कार्य का उद्घाटन
  • देहरादून

दून विहार में नई पेयजल वितरण प्रणाली कार्य का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जाखन के दून विहार वार्ड में राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत स्वीकृत दून विहार वितरण प्रणाली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। ये योजना 430.20 लाख रुपये की लागत से बनेगी। योजना में दून विहार कॉलोनी, भागीरथीपुरम, कृष्णा विहार एवं अन्य समीपस्थ बस्तियों के 4 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने दून विहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में कहा कि डबल इंजन सरकार सरकार जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। मालूम हो कि इससे पूर्व वार्ड के बापूनगर में एसटीपी प्लांट निर्माण तथा पेयजल के लिए ओवर हैड टैंक का निर्माण हो चुका है। वेंडर जोन तथा सामुदायिक भवन का निर्माण गतिमान है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और सिंचाई विभाग से नाला निर्माण जैसे भी प्रस्तावित है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल ने बताया कि वर्तमान में प्रस्तावित क्षेत्रों में पुरानी बिछी पेयजल वितरण प्रणाली जो कि अधिकांश अवधि पूरी करने वाली एसी/पीवीसी पाईप की है। जिससे मानकों के अनुसार पेयजल उपलब्ध न होने की वजह से पेयजल योजना में कुल 9 किमी वितरण प्रणाली (मीटरिंग प्रणाली सहित) परिवर्तित करने की योजना स्वीकृत है। इन क्षेत्रों को लाभान्वित करने के लिए दून विहार वितरण प्रणाली की प्रस्तावित योजना में दून विहार क्षेत्र में पहले से मौजूद जलाशयों दून विहार में 200 किली., अंसल ग्रीन वैली में 500 किली. क्षमता के उच्च जलाशय एवं विवेकानन्द परिसर राजपुर रोड 225 किली. अवर जलाशय से पेयजल आपूर्ति की जानी है। इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद संजय नौटियाल, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, भावना बिष्ट, रेखा राजपूत, मंदिर समिति अध्यक्ष जेपी डिमरी, देवेंद्र रावत, वीके शर्मा, योगेंद्र चौधरी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांच साल में राज्य की मांग से दोगुना होगा बिजली का उत्पादन : धामी
Next: उत्तराखंड में खेल सुविधाएं पूरी, 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए हैं तैयार: डीके सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.