Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डेड लाइन खत्म के बाद भी नहीं भर पाए अल्मोड़ा नगर की सड़कों के गड्ढे
  • अल्मोड़ा

डेड लाइन खत्म के बाद भी नहीं भर पाए अल्मोड़ा नगर की सड़कों के गड्ढे

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सीएम धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्तूबर तक गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 15 अक्तूबर की तारीख बीत जाने के बाद भी नगर की सड़कों पर गड्ढे हैं। अल्मोड़ा नगर में कई जगह अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। नगर की एनटीडी जेल रोड पर अभी तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। यह सड़क एक तो वैसे ही संकरी है ऊपर से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं जो दुर्घटना को न्यौता दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सिर्फ कुर्सी गरम कर रहे हैं उन्हें जनता की दिक्कतों से कुछ लेना देना नहीं। कमोबेश यही हाल नगर की जाखनदेवी माल रोड पर है जहाँ सड़क पर डामरीकरण के बाद दो माह के भीतर सड़क पर गड्ढे पड़ने लग गए और गड्ढे 04 माह बीतने के बाद भी नहीं भरे गए। नए डामर के ऐसे हालात होने के बावजूद ना तो सड़क के डामरीकरण की गुणवत्ता की जांच की गई और ना जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी या ठेकेदार पर कोई कार्यवाही की गई। नेता, जनप्रतिनिधि एक दिन के लिए धरने पर तो बैठ जाते हैं और आश्वासन पर उठ जाते हैं लेकिन आगे क्या हुआ और क्या हालात हैं यह जानने की कोई जहमत नहीं उठाता। अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते हैं लेकिन समाधान कोई नहीं ढूंढता। हालात कहते हैं कि मुख्यमंत्री के गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देशों का अल्मोड़ा के विभागों के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत चार पर केस
Next: संस्कृति समाज में गहराई तक व्याप्त गुणों का समग्र रूप : प्रो ढोंडियाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.