Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कोरोना के 304 नए संक्रमित, पाँच की मौत
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 304 नए संक्रमित, पाँच की मौत

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
IMG-20201231-WA0036.jpg

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर 304 नए संक्रमित मिले और पांच मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। कुल संक्रमितों की संख्या 90920 हो गई है। इसमें 83506 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 12075 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, गुरुवार को देहरादून से ज्यादा नैनीताल जिले में संक्रमित मामले सामने आए हैं। नैनीताल में सबसे अधिक 108 संक्रमित मरीज मिले हैं। देहरादून में 99, ऊधमसिंह नगर में 25, हरिद्वार में 18, अल्मोड़ा में 12, उत्तरकाशी में नौ, पिथौरागढ़ में नौ, पौड़ी में सात, बागेश्वर में छह, चंपावत में छह, चमोली में तीन, टिहरी में एक और रुद्रप्रयाग जिले में एक संक्रमित मिला है।  प्रदेश में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीन, दून मेडिकल कॉलेज में एक, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1509 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 539 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 83506 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2 जनवरी को होगा आईआईएम संबलपुर के स्थायी परिसर का शिलान्यास
Next: सेना भर्ती रैली में 35 युवकों को फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.