Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरियरकर्मी को कार्यालय में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

कोरियरकर्मी को कार्यालय में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/10/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पार्सल को लेकर हुए विवाद में एक कोरियर कंपनी के कार्यालय पहुंचकर डिलीवरी ब्वॉय की पिटाई कर दी गई। डिलीवरी ब्वॉय ने ग्राहक को नामजद करते हुए सात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के आर्यनगर चौक के पास एक कोरियर कंपनी का कार्यालय है। कार्यालय में डिलीवरी ब्वॉय के तौर पर कार्यरत युवक पवन ने एक ग्राहक हरविंदर को 14 तारीख को रिटर्न पार्सल को लेकर कॉल की थी। ग्राहक ने अगले दिन पार्सल देने की बात कही थी, जिसके बाद कोरियर कर्मी ने 15 अक्तूबर को ग्राहक से संपर्क साधा। कोरियर कर्मी ने कार्यालय आकर पार्सल देने की बात कही, जिस पर ग्राहक ने उसके पास आकर पार्सल लेने को कहा। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद ग्राहक अपने साथ छह युवकों को लेकर कार्यालय पर आ धमका और उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि उसे बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान उसके जेब से 11 हजार रुपये, मोबाइल चार्जर गिर गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, तीन गिरफ्तार
Next: दोस्त पर गलती से चलाई गोली, दूसरे को फंसाने की रची साजिश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.