Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में संचालित सभी जनसेवा केंद्रों के शुल्क में हो एकरूपता : जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

जनपद में संचालित सभी जनसेवा केंद्रों के शुल्क में हो एकरूपता : जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 17/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि प्रायः यह तथ्य संज्ञान में लाए जा रहे है कि जनपद अन्तर्गत संचालित जन सेवा केन्द्रों में संचालित सेवाओं से सम्बन्धित निर्धारित शुल्क सूची चस्पा नहीं रहती है तथा अलग-अलग जन सेवा केन्द्रों के द्वारा एक ही सेवा के लिए अलग-अलग शुल्क लिया जाता है और कई जन सेवा केन्द्रों के द्वारा विभिन्न सेवाओं हेतु अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है। आम जनमानस की सुविधा हेतु खोले गए इन जन सेवा केन्द्रों के सम्बन्ध में इस प्रकार के तथ्य संज्ञान में आना कदापि उचित नहीं है व इन केन्द्रों की सार्थकता को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि जनपद की पर्वतीय परिस्थितियों के दृष्टिगत आम जनता को सीएससी केंद्रों में आने के लिए भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसके बावजूद यदि उन्हें सीएससी सेवाओं के लिए अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ती है तो यह उनके लिए कतई उचित नहीं है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने क्षेत्रांतर्गत यह व्यवस्था बनाई जाए कि जनपद अन्तर्गत संचालित समस्त जन सेवा केन्द्रों के बाहर प्रत्येक सेवा के लिए निर्धारित शुल्क सूची अनिवार्य रुप से लगी हो जिससे कि शुल्क को लेकर किसी भी प्रकार का विरोधाभास न हो। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संचालित सभी जन सेवा केन्द्रों का निरीक्षण कर सेवाओं से सम्बन्धित निर्धारित शुल्क सूची लगवाना सुनिश्चित करें इसके उपरान्त भी किसी भी प्रकार की शिकायत संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को भी निर्देश दिए हैं कि उक्तानुसार जनपद के सभी सीएससी केंद्रों में निर्धारित दरों के अनुसार रेट लिस्ट की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें तत्पश्चात अनुपालन आख्या को जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीति बार्डर हाईवे में भापकुंड के निकट वाहन दुर्घटना में दो की मौत
Next: शरद पूर्णिमा के स्नान को उमड़े श्रद्धालु, डुबकी लगाने लायक नहीं मिला गंगाजल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.