Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • 24 घंटे में सामने आए 26,532 नए मरीज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

24 घंटे में सामने आए 26,532 नए मरीज

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
rns featured image new

कोरोना के मामलों में फिर हुआ इजाफा

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद आज वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में 26,532 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। दैनिक मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। कल संक्रमण के 17,191 नए मामले सामने आए थे। इस प्रकार देश में अब तक एक करोड़ ढाई लाख के पार पहुंच गये हैं, जबकि कोरोना को मात देकर ठीक हुए मरीजों की संख्या बढक़र 98.39 लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,532 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 1,02,51,594 हो गई है। वहीं इस दौरान 309 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढक़र 1,48,509 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढक़र 98,39,046 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 32,269 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे यानि 2,61,211 तक आ गई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढक़र 95.82 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।
अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर 31 जनवरी तक रोक
कोरोना वायरस महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक 31 जनवरी तक बढ़ा दी गयी है। विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को यह जानकारी दी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि हालांकि, मामला दर मामला के आधार पर सक्षम प्राधिकारी चुनिंदा मार्गों के लिए उड़ानों की अनुमति दे सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा स्थगित है। हालांकि, वंदे भारत अभियान तथा ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत मई से कुछ निश्चित देशों के लिए विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन की इजाजत है। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत 24 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है। डीजीसीए ने यह भी कहा कि इसका मालवाहक विमानों के संचालन पर असर नहीं पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल
Next: फर्जी रजिस्ट्रियां कर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.