Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुड़की-लक्सर रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप मचा
  • हरिद्वार

रुड़की-लक्सर रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप मचा

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

मालगाड़ी के गार्ड ने दी सूचना, बैठी जांच

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रेलवे प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अधिकारियों को रुड़की-लक्सर रेल ट्रैक पर एक गैस सिलेंडर रखे जाने की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सुबह रेल ट्रैक पर एक छोटा गैस सिलेंडर रखे जाने की सूचना मिली। यह गैस सिलेंडर खाली था। इस मामले मे रुड़की कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के साथ रेलवे ने भी इस घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने उत्तराखंड के रुड़की के पास दूसरे रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर पड़ा देखा। लोको पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 6:35 बजे लंढौरा और ढंढेरा स्टेशनों के बीच हुई। इसके बाद पॉइंटमैन को घटनास्थल पर भेजा गया। उसने बताया कि सिलेंडर खाली था। पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीएन मालगाड़ी लक्सर से रुड़की की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके गार्ड की नजर ढंढेरा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब पौने सात बजे दूसरे रेलवे ट्रैप पर रखे गैस सिलेंडर पर पड़ी। गार्ड ने फौरन इसकी सूचना मुरादाबाद रेलवे मंडल के अधिकारियों को दी। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लक्सर स्टेशन अधीक्षक और जीआरपी को इसकी सूचना दी।

हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (देहात) स्वप्न किशोर ने बताया कि यह छोटा वाला सिलेंडर था। इसका वजन तीन किलोग्राम था। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और सिलेंडर को अपने कब्जे में ले लिया। यह सिलेंडर खाली था। इस मामले मे रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में रेलवे अधिनियम की धारा 150/क के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
लक्सर के जीआरपी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि गनीमत यह कि घटना के वक्त उस रेल ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आनी थी। यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब देश के अन्य हिस्सों में ट्रेनों को डिरेल करने के प्रयास की कुछ घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में कानपुर में पटरियों पर एक एलपीजी गैस सिलेंडर पाया गया था। ऐसी घटनाएं रेलवे सुरक्षा पर मंडराते खतरे की ओर इशारा करती हैं। यही वजह है कि इस मामले की भी गंभीरता से छानबीन की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 17 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
Next: 28 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.