Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 28 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा जेल
  • चमोली

28 लाख रूपये की धोखाधड़ी के आरोपी को भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। कर्णप्रयाग पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में उत्तर प्रदेश के एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को पीएमजीएसवाई खंड लोनिवि कर्णप्रयाग के अपर सहायक अभियंता विपिन नौटियाल ने तहरीर दी कि उन्होंने दो माह पूर्व फेसबुक पर शेयर मार्केट से संबंधित विज्ञापन के नीचे दिये गए एक लिंक पर क्लिक किया। जिसके उपरांत उन्हें बताया गया कि यह ग्रुप गौरव पोंडार ने अंतर्राष्ट्रीय स्टॉक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभागिता सुदृढ़ करने के लिये उनके द्वारा शेयर मार्केट से सुझाव से लाभान्वित होने वाले लोगों की सहायता प्राप्त करने के लिये बनाया गया है।
कुछ समय बाद अंकित सिंह नाम के एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें मैसेज करके बताया कि वे गौरव पोंडार के असिस्टेंट है और वे लोग बजाज फ़ाइनेंशियल सिक्योरिटीज़ लिमिटेड में कार्यरत है तथा अपने 100 लाख से ज्यादा सदस्य होने की खुशी में अपने सदस्यों में 100 करोड़ रूपये वितरित कर रहा है, जिसमें पांच हजार रूपये से लेकर एक करोड़ तक प्राप्त कर सकते। इस स्कीम में भाग लेने के लिये वादी को बजाज ऐप का लिंक भेजकर रजिस्टर करने को कहा गया। फिर धनराशि जमा करने के नाम पर उनके साथ लगभग 28 लाख की धोखाधड़ी हो गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई और 23 वर्षीय आरोपी शशि कुमार पुत्र प्रवेंद्र कुमार निवासी 04/149 नगला पृथ्वीनाथ रामबाबू हरितवाली गली थाना शाहगंज उत्तर प्रदेश को दबिश देकर 10 अक्तूबर को इंद्रानगर थाना अटलबंध भरतपुर राजस्थान गिरफ्तार किया गया। जिसे ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त कर शनिवार को जनपद चमोली लाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह लोगों से ठगी करके अपने एक्सेस बैंक के खाते में धनराशि एकत्र करता था। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई लक्ष्मी प्रसाद बिल्जवाण आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की-लक्सर रेल ट्रैक पर गैस सिलेंडर मिलने से मचा हड़कंप मचा
Next: बेकाबू कार भैंसों के झुंड से टकराई

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.