Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चीता पुलिस कर्मी होंगे आधुनिक उपकरणों से लैस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चीता पुलिस कर्मी होंगे आधुनिक उपकरणों से लैस

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
rns featured image new

देहरादून। चीता पुलिस कर्मी अब बॉडी ऑन कैमरा, मल्टीपल बेल्ट और शॉर्ट रेंज वेपन से लैस होंगे। इसकी शुरुआत देहरादून जिले के 150 पुलिस कर्मियों के साथ की जाएगी। साथ ही चीता में तैनाती अधिकतम तीन महीने के लिए ही होगी। सडक़ दुर्घटना, इमरजेंसी जैसे हालात में डायल 112 पर आने वाली सूचनाओं पर काम करने के लिए प्रत्येक थाने में चीता पुलिस की तैनाती रहती है। बाइक सवार दस्ते अब तक डंडा लेकर ही चलते हैं। लेकिन अब चीता पुलिस का अलग बैच बनने जा रहा है, साथ ही चीता पुलिस कर्मियों का रिस्पांस टाइम और लोक व्यवहार सुधारने के लिए उन्हें बॉडी ऑन कैमरे भी दिए जा रहे हैं। अपराधियों को काबू करने के लिए चीता पुलिस के पास अब शॉट रेंज वैपन भी होंगे। डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को समीक्षा बैठक में चीता पुलिस को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में देहरादून के 120 पुरूष और 30 महिला सिपाहियों को सभी उपकरणों के साथ एक माह का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षित चीता पुलिस का रोटेशन के अनुसार तीन माह का ड्यूटी चार्ट बनाकर ड्यूटी लगायी जाएगी। इस दौरान घटनास्थल पर पहुंचने का समय, कार्य क्षमता के साथ-साथ आम जनमानस से व्यवहार का भी आंकलन किया जाएगा। इसी आधार पर आगे रोटेशन बनाया जाएगा।
आम लोगों की शिकायत, सडक़ दुर्घटना सहित किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले चीता पुलिस ही मौके पर पहुंचती है। इसलिए चीता पुलिस को और मजबूत किया जा रहा है। अत्याधुनिक उपकरणों से पुलिस की न सिर्फ दक्षता बढ़ेगी बल्कि समय प्रबंधन भी ठीक हो सकेगा। -अशोक कुमार, डीजीपी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्थानीय वस्त्र-आभूषण पहनने से वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को मजबूत करें: रावत
Next: आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.