Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी रजिस्ट्रियां कर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

फर्जी रजिस्ट्रियां कर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 31/12/2020
rns featured image new

देहरादून। फर्जी रजिस्ट्रियां कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक अन्य ठग को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रायपुर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि छरबा सहसपुर, विकासनगर निवासी इस्लाम ने तहरीर दी थी कि उन्होंने अपने साथी मनीष कुमार के साथ मिलकर मैसर्स सनसेट बिल्डवेल के नाम से एक फर्म बनाई थी। इसके बाद फर्म ने 15 जुलाई 2007 को मल्टीपल एसोसिएट के प्रतिनिधि मोहम्मद इरफान निवासी मोहब्बेवाला से नूरीवाला परवादून में कुछ जमीन खरीदी थी। इस जमीन को आरोपित फुरकान अहमद, महाराज सिंह बिष्ट और रितेश मिश्रा ने फर्जी फर्म बनाकर अवैध तौर पर 14 व्यक्तियों को बेच दिया। इस मामले में रायपुर थाने में 15 अप्रैल 2007 को दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ ने बताया कि विवेचना में पाया गया कि फुरकान, महाराज सिंह बिष्ट ने अपने साथी रितेश मिश्रा के साथ मिलकर सनसेट बिल्डवेल के नाम से फर्जी फर्म बनाई और जमीन बेचकर डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए। जांच में सामने आया कि एक अन्य आरोपित विशाल सूरी निवासी गोविंद नगर रेसकोर्स ने रितेश मिश्रा और फुरकान अली के साथ मिलकर षडय़ंत्र रचकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। पुलिस ने आरोपित विशाल सूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 घंटे में सामने आए 26,532 नए मरीज
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने निर्धन महिलाओं को बाँटे चैक, कृषकों को दिए कृषि यंत्र तथा विकास कार्यों हेतु धनराशि की दी स्वीकृति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.