Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्थानीय वस्त्र-आभूषण पहनने से वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को मजबूत करें: रावत
  • देहरादून

स्थानीय वस्त्र-आभूषण पहनने से वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को मजबूत करें: रावत

RNS INDIA NEWS 30/12/2020
04 (29)

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी हैं, लेकिन पीएम की वोकल फॉर लोकल की अवधारणा के वह न केवल कायल हैं, बल्कि उसका प्रदेश में प्रचार भी कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंडी वस्त्र-आभूषण प्रतियोगिता का वर्चुअल आयोजन किया। कहा कि उनका मकसद है कि नववर्ष में उत्तराखंडी समाज के लोग संकल्प लें कि उत्तराखंडी वस्त्र-आभूषण को पहनेंगे और उनसे जुड़े हुए जनों की आजीविका को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्थानीय वस्त्र-आभूषण पहनने से वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को मजबूत करें। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रत्येक धर्म, जाति, क्षेत्र के व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी पंजाबी, गोर्खाली, बंगाली, थारू, बोक्सा, मुस्लिम, जाट, पूर्वांचली, तिब्बती, वर्मा, जौहारी आदि ने अपने-अपने क्षेत्र के वस्त्र-आभूषण को पहनकर उनके बारे में जानकारी साझा की। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वस्त्र-आभूषणों की सेल्फी/ फोटो के साथ लोग जो भी भेजेंगे उसको संकलित करके कॉफी टेबल बुक बनाकर प्रदेश की सरकारी गेस्ट हाउस में रखने का प्रयास किया जाएगा। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं, डॉ. रमेश पांडे और कमान सिंह धामी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान कार्यक्रम में देहरादून से रेणुका रावत, हल्द्वानी से लता कुंजवाल, जोशीमठ से माहेश्वरी देवी, दिनेशपुर से ममता हलदर, पौड़ी से गणेश कुकशाल, कैंट देहरादून से पार्षद तेग बहादुर, राजपुर से पार्षद उर्मिला थापा, धारचूला से तारा पांगती, श्रीनगर पौड़ी से शकुंतला भट्ट, गुरदीप कौर, जौनसार से नंदलाल भारती, हरिद्वार से नूरजहां आदि जुड़े और मुहिम की प्रशंसा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 449 नए कोरोना संक्रमित, 9 की मौत
Next: चीता पुलिस कर्मी होंगे आधुनिक उपकरणों से लैस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी की दस्तावेजों की सूची
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.