Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 3.35 लाख के गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, 02 फरार
  • अल्मोड़ा

3.35 लाख के गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, 02 फरार

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद की थाना भतरौजखान पुलिस टीम ने मोटर साईकिल से गांजा तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपी के साथी 02 युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद की पुलिस टीमों को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार तड़के थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम गश्त पर थी। भतरौंजखान क्षेत्र में निकट छोटी घट्टी तिराहा पर एक बिना नम्बर प्लेट मोटर साइकिल आती दिखायी दी। जिसे रुकने के इशारा किया तो पुलिस को आता देख मोटर साईकिल छोड़ कर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। कुछ समय पश्चात दूसरी मोटर साईकिल संख्या यूके06-एक्स-2281 पल्सर आयी जिसे रोका गया तो मोटर साईकिल की पिछली सीट पर बैठा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम ने मोटर साईकिल चला रहे युवक को दबोच लिया। कब्जे से एक कट्टे में कुल 11.185 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। दोनों मोटर साईकिलों को सीज किया गया। पूछताछ में आरोपी अमन आर्या (21 वर्ष) पुत्र लाल मणि निवासी चोरपानी कोतवाली रामनगर ने बताया कि पहले मोटर साईकिल से आया अर्जुन बिष्ट निवासी लखनपुर रामनगर है। वह रेकी करते हुए हमारे आगे चल रहा था और मेरे साथ बैठा दूसरा युवक रोहित निवासी सौराल मोहान भतरौजखान है। हम गांजा ईकू खेत से सोराल मोहान ले जा रहे थे जिसे रोहित अपने दोस्त को मुम्बई भेजने वाला था। पुलिस द्वारा फरार वांछित युवकों की खोज की जा रही है। बरामद गांजे की कीमत 3.35 लाख रुपये बताई गई है। यहाँ भतरौजखान पुलिस टीम में एसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, प्रकाश कुमार, नारायण सिंह, हरजिंदर सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब एक घंटे में अल्मोड़ा से पहुंचेंगे देहरादून, देहरादून के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू
Next: देघाट पुलिस ने होटल से पकड़ी 97 हजार की शराब, संचालक गिरफ्तार

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.