Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन न होने के बावजूद रजिस्ट्री कर हड़प लिए 14.75 लाख
  • देहरादून

जमीन न होने के बावजूद रजिस्ट्री कर हड़प लिए 14.75 लाख

RNS INDIA NEWS 09/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मौके पर जमीन नहीं होने के बावजूद फर्जीवाड़े से रजिस्ट्री कर एक व्यक्ति से 14.75 लाख रुपये हड़प लिए गए। फर्जीवाड़ा का खुलासा उस वक्त जब दाखिल खारिज के दौरान क्षेत्रीय पटवारी ने बताया कि आरोपी के मौके पर जमीन उपलब्ध नहीं है। पीड़ित जमीन मालिक और दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि अंजू देवी निवासी सिला, तहसील लैंसडौन जिला पौड़ी ने तहरीर दी। तहरीर में धीरज शर्मा निवासी पुष्पांजलि एंक्लेव, जीएमएस रोड, प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र रावल और प्रॉपर्टी डीलर राकेश सती को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2019 में ईस्ट होप टाउन में धीरज शर्मा से जमीन खरीदी थी। आरोपी ने 15.75 लाख रुपये रजिस्ट्री कर दी। जब जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन किया गया, तो जांच में पता चला कि धीरज शर्मा के नाम पर कोई भूमि नहीं है। इस खुलासे के बाद अंजू देवी ने धीरज से अपने पैसे वापस मांगे। उन्हें केवल ₹1 लाख लौटाए गए। शेष ₹14.75 लाख की रकम धीरज शर्मा द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही है। पीड़िता के अनुसार डील में दोनों प्रॉपर्टी भी शामिल थे। फर्जीवाड़ा होने पर उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने भी कोई मदद नहीं की। अंजू देवी ने कहा कि राकेश सती ने उनसे ब्याज समेत पैसे भी देने का वादा किया था। अब तक कुछ नहीं मिला है। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार : सीएम धामी
Next: देहरादून में उत्तराखंड लोक विरासत 14 दिसंबर से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.