Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी गरूड़ाबांज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी गरूड़ाबांज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज गरूड़ाबांज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान आज केवल एक विषय ना होकर दैनिक जीवन की जरूरत बन गया है। मानव जीवन की विभिन्न समस्याओं का निराकरण विज्ञान में ही निहित है। इसलिए विद्यालयों में वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए। महोत्सव के संयोजक प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से विद्यार्थियों को नए-नए प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। महोत्सव में सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपने मॉडल और ड्रामा प्रस्तुत किये। महोत्सव में सीनियर वर्ग की माॅडल प्रदर्शनी में खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय में सुनीता, परिवहन एवं संचार विषय में बबीता पाण्डे, प्राकृतिक खेती विषय में तेज सिंह, आपदा प्रबंधन विषय में लता पांडेय, गणितीय प्रतिरुपण एवं संगणात्मक चिंतन विषय में रवि, कचरा प्रबंधन विषय में सपना, संसाधन प्रबंधन विषय में नितिन प्रसाद प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय में करन, परिवहन एवं संचार विषय में हिमांशु प्रकाश पाण्डेय, प्राकृतिक खेती विषय में अमित प्रसाद, आपदा प्रबंधन विषय में कोमल, गणितीय प्रतिरूपण एवं संगणात्मक चिंतन विषय में ममता, कचरा प्रबंधन विषय में सिद्धार्थ तथा संसाधन प्रबंधन विषय में लक्की बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। वही विज्ञान ड्रामा में राजकीय इंटर कॉलेज द्यूनाथल प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गरूड़ाबांज द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज खेती तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक जीवनलाल साह एवं रेखा जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मोनिका वर्मा मेघा मनराल, गौरव डालाकोटी, संदीप गोस्वामी, हेम पंत, सुरेश आर्य, लक्ष्मण सिंह रावत, पूरन चंद्र पांडे, नवीन कुमार, मोहन भट्ट, जीवनलाल, संतोष कुमार, बिशन लाल, हीरा सिंह डोभाल, दीपिका हयांकी, शुभलक्ष्मी पंत, नितेश काण्डपाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट
Next: अनियंत्रित होकर स्कूटी सरयू नदी में गिरी, एक युवती को बचाया, एक लापता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.